Gautam Gambhir की एक जिद से बिगड़ गया टीम इंडिया का संतुलन, पूर्व क्रिकेटर ने कसा तंज; क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ हेड कोच उठाएंगे यह कदम

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के एक गलत निर्णय से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर ने मुख्य कोच पर कड़े लहजे में कटाक्ष किया।

Gautam Gambhir

Photo Credit: Google

Gautam Gambhir: टी20 विश्वकप में भारत की जीत का सिलसिला टूट गया। इसकी वजह आप भी जानते होंगे। 22 फरवरी को भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अहम मुकाबला हार गया। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर आलोचना का दौर शुरू हो गया। इसमें टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर की भी बहुत खिंचाई की गई। ऐसे में भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने हेड कोच पर कटाक्ष किया है। ‘NDTV’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने प्लेइंग इलेवन में वाशिंगटन सुंदर को खिलाने के कारण हेड कोच गौतम गंभीर को निशाने पर लिया है।

Gautam Gambhir पर संजय मांजरेकर ने किया तीखा हमला

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से अपना मुकाबला हार गई। इस मैच में वाशिंगटन सुंदर ने 11 गेंदों में 11 रन बनाए थे। साथ ही मुकाबले में 2 ओवर ही गेंदबाजी की थी। पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कहा, ‘टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के पास हर चीज का वन स्टॉप सॉल्यूशन वाशिंगटन सुंदर है।’

उन्होंने कहा, ‘कैलाश जीवन, उस जमाने में इस नाम की एक दवाई हुआ करती थी। अगर आपको सिरदर्द होता, तो आप इसे लगाते थे। अगर आपको पेट दर्द होता, तो आप इसे लेते थे। यह एक ऑल-इन-वन इलाज था। गौतम गंभीर के पास सभी समस्याओं का एक ही इलाज लगता है। हर कोई उनका नाम जानता है, वाशिंगटन सुंदर। अगर बैटिंग की कोई समस्या है, तो वाशिंगटन सुंदर ही इसका जवाब है। अगर बॉलिंग की कोई समस्या है, तो भी वही जवाब है। उन्हें ऑर्डर में ऊपर प्रमोट किया गया था।’

क्या गौतम गंभीर करेंगे जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम बदलाव?

बता दें कि अब वीरवार को भारतीय टीम को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। ऐसे में भारत को हर हाल में इस मुकाबले में जीत हासिल करनी है। ऐसे में क्या गौतम गंभीर वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेंगे या नहीं। यह देखना दिलचस्प होगा। 1 मार्च को कोलकाता में वेस्ट इंडीज के विरुद्ध मैच को भी जीतना होगा। इतना करके भी टीम इंडिया का काम आसान नहीं होगा। जी हां, भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के लिए दुआ करनी होगी कि वह अपने बचे हुए दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करें। तभी इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है।

Exit mobile version