---Advertisement---

लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होने वाले Suryakumar Yadav का Gautam Gambhir ने किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने अपने नाम नहीं किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई बल्लेबाज़ किसी सीरीज के लगातार तीन मुकाबलों में पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट हुआ है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 23, 2023 11:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद भी तीसरे मैच में एक और मौका दिया गया। उनको टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने निर्णायक वनडे मैच के प्लेइंग 11 में एकबार फिर से शामिल किया। लेकिन सूर्यकुमार यादव इस मैच में भी खाता खोलने में नाकाम ही रहे। चेन्नई वनडे में भी वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हालांकि तीसरे वनडे मैच में सूर्यकुमार यादव के आउट होने का अंदाज़ ज़रूर बदला। पहले और दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने सूर्या को आउट किया था। दोनों ही मैचों में वे पगबाधा का शिकार हुए थे।

एश्टन एगर ने सूर्यकुमार यादव को किया बोल्ड

एश्टन एगर को ऑस्ट्रेलिया टीम के प्लेइंग 11 के सबसे कमज़ोर कड़ी के रूप में देखा जा रहा था। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उन्हें सीरीज के लिए बुलाकर भी वापस ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया था। उनके स्थान पर कुहनेमैन को बुलाया गया। ऐसे में निश्चित रूप से उनके आत्मविश्वास में कमी आई होगी। लेकिन तीसरे वनडे मैच में उन्होंने कमाल कर दिया। एश्टन एगर ने सूर्यकुमार यादव को कमाल की एक गेंद डालकर बोल्ड कर दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास पर नजर डालें तो यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने सीरीज के सभी मैचों में पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हुआ है।

गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को किया सपोर्ट

स्टार स्पोर्ट्स के लिए लाइव कमेंट्री करते हुए गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव का बचाव किया। उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव ने इस सीरीज में सिर्फ तीन गेंदों का ही सामना किया है। तीन गेंदों के आधार पर किसी खिलाड़ी की फॉर्म का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। फॉर्म पर फैसला तभी हो सकता है जब एक पारी में कोई बल्लेबाज़ 30-35 गेंदों का सामना कर चुका है। बिना गेंदों का सामना किए उनके फॉर्म पर फैसला करना गलत होगा। उन्होंने मीडिया पर भी सवाल भी उठाए।

Also Read: IND vs AUS: जब क्रिकेट के मैदान में पहुंच गया कुत्ता, देखें Video

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026