---Advertisement---

GG vs DC: स्नेह राणा का टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला गलत साबित हुआ, 19 रन पर पवेलियन लौटे चार बल्लेबाज़

आज WPL में गुजरात जाइंट्स का सामना दिल्ली के साथ होगा। गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 11, 2023 8:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

GG vs DC: आपको बता दे कि इस मुकाबले में गुजरात जाइंट्स की टीम दो बदलाव के साथ उतरी हैं। हालांकि अभी तक स्नेह राणा का ये फैसला गलत साबित होता हुआ दिख रहा है। गुजरात के चार बल्लेबाज़ 19 रनों के भीतर भी पवेलियन लौट गए हैं।

टॉप ऑर्डर हुआ फेल

सबभिनेनी मेघना पहले ही ओवर में मरिज़ैन कप्प का शिकार बनी। तीसरे ओवर में फिर से बॉलिंग करने आई मरिज़ैन कप्प ने लगातार दो गेंदों में लॉरा वोल्वार्ड्ट और एशलेघ गार्डनर को चलता कर दिया। इसके बाद शिखा पांडेय ने डी हेमलता को पांच रन के निजी स्कोर पर ही चलता कर दिया।

लौरा वोल्वार्ड्ट कर रही अपना डेब्यू

लौरा वोल्वार्ड्ट ने अपने डेब्यू मैच से पहले कहा, “मैं किसी भी पोजिशन पर बल्लेबाज़ी करने के लिए तैयार हूं और मौका देने के लिए टीम मैनेजमेंट की आभारी हूं। मैं जितना हो सके सीखने के लिए उत्सुक हूं, बस अनुभव का आनंद लेना चाहती हूं और कुछ दोस्त बनाना चाहती हूं।”

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली की प्लेइंग 11: मिन्नू मणि, शैफाली वर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर),जेस जोनासेन, तारा नॉरिस, मेग लैनिंग (कप्तान), लॉरा हैरिस, मरिज़ैन कप्प, शिखा पांडे, जेमिमाह रोड्रिग्स, राधा यादव।

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: स्नेह राणा(कप्तान), सबभिनेनी मेघना, मानसी जोशी, जॉर्जिया वेयरहम, तनुजा कंवर, किम गर्थ, लॉरा वोल्वार्ड्ट, एशलेघ गार्डनर, सुषमा वर्मा, हरलीन देओल, (विकेटकीपर), दयालन हेमलता।

 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026