---Advertisement---

‘कप्तान को फॉर्म के लिए’, ग्रीम स्मिथ ने Rohit Sharma को दे डाली नसीहत, इस तरह कर सकते है टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे है। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में उनका बल्ला एक दम से शांत हो गया है। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से लेकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में इस खिलाड़ी के बल्ले से रन नहीं निकले थे। इसी बीच उनके ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 18, 2023 12:06 अपराह्न

Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में रन नहीं बना पा रहे है। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में उनका बल्ला एक दम से शांत हो गया है। वहीं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से लेकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में इस खिलाड़ी के बल्ले से रन नहीं निकले थे। इसी बीच उनके निराशाजनक प्रदर्शन को देखने के बाद साउथ अफ्रीकाई देश के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने हिटमैन को एक सलाह दी है। आईए जानते है उन्होंने क्या कुछ कहा।

रोहित को मिली सलाह

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने क्रिकेट करियर की सबसे खराब फॉर्म से जूझ रहे है। उनका बल्ला लगातार क्रिकेट के बड़े प्रारूप में एक दम खामोश है।इसी बीच ग्रीम स्मिथ ने उन्हें लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि,

“एक कप्तान की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक आपका अपना व्यक्तिगत प्रदर्शन है। एक कप्तान का दबाव कभी दूर नहीं होता है। रोहित को शायद सिर्फ तरोताजा होने की जरूरत है। उनका खुद का फॉर्म शायद एक स्तर पर स्पष्ट नहीं रहा है। हम आईपीएल को देखते हैं।”

ये भी पढ़ें: कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का तंज, कहा- ‘कुएं में कूदना भी इससे अच्छा होगा

व्यक्तिगत प्रदर्शन में करना होगा सुधार- स्मिथ

इसी बीच इस दिग्गज खिलाड़ी ने आगे कहा कि, “फॉर्म में वापसी से रोहित को कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने में भी मदद मिलेगी। कोई भी उनकी कप्तानी या नेतृत्व शैली की आलोचना नहीं कर रहा है। यह स्पष्ट रूप से व्यक्तिगत प्रदर्शन के पक्ष में है, अगर वह अपने पीछे कुछ अच्छे स्कोर प्राप्त कर सकते हैं, तो यह उस दबाव को काफी कम कर देता है।”

गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 15 और 41 रन की मामूली सी पारी देखने को मिली थी।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 से पहले फिर गठबंधन की तैयारी! CM योगी से मिले SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026