---Advertisement---

Hardik Pandya की दिलदारी को लेकर इंटरनेट पर दिखा क्रेज! लखनऊ से आए मजबूर फैन के लिए बने मसीहा, कर लिया ये वादा

Hardik Pandya: लखनऊ से पैदल आए फैन से जिस अंदाज में क्रिकेटर ने मुलाकात की और जो वादा किया उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है जो ट्रेंड में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 20, 2026 2:37 अपराह्न

Hardik Pandya
Follow Us
---Advertisement---

Hardik Pandya: क्रिकेटर्स के लिए लोगों का क्रेज किस कदर होता है यह बताने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी कुछ क्रिकेटर्स कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी वजह से लोगों का दिल जीत लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ हार्दिक पांड्या के साथ जिनसे मिलने के लिए उनका फैन पैदल लखनऊ से मुंबई पहुंचता है और ऐसे में उसे जिस अंदाज में क्रिकेटर मिलते हैं उसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। जिस तरह से एक मजबूर फैन का क्रिकेटर ने साथ दिया उसने हर किसी को हार्दिक पांड्या का दीवाना बना दिया है। आइए जानते हैं क्यों इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

पैदल आया हार्दिक पांड्या से मिलने फैन तो वीडियो वायरल

क्रिकेट के मैदान में अपने अंदाज से जादू चलाने वाले इस क्रिकेटर ने लखनऊ से आए अपने एक गरीब फैन के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखकर लोगों की निगाहें थम गई है। उनकी दरियादिली की तारीफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से अपने फैन से क्रिकेटर मिलते हैं। पहले लखनऊ से मुंबई तक फैन पैदल आया और उसके बाद जब उसे यह पता चला की हार्दिक पांड्या बेंगलुरु में है तो वह वहां भी पैदल पहुंच गया। जब क्रिकेटर को यह पता चलता है कि उनसे मिलने के लिए उनका फैन पैदल आया है तब हार्दिक पांड्या ने उनके लिए ट्रेन की टिकट बुक करवाने के लिए अपनी टीम को कहा।

Hardik Pandya ने लोगों का इस तरह जीत लिया दिल

इतना नहीं वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि जब हार्दिक पांड्या फैंस से यह पूछते हैं कि आखिर उन्हें और किस चीज की जरूरत है। तब वह कहता है कि उसके पास घर नहीं है और वह सड़कों पर रहता है। जिस पर क्रिकेटर यह कहते पर नजर आते हैं कि घर भी हो जाएगा वह दिलवा देंगे। इस वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि इसे असली हीरो कहते हैं तो एक यूजर ने कहा वाकई हार्दिक ने तो दिल जीत लिया।

इस वीडियो को 20000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 20, 2026

Health Tips

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026