Hardik Pandya: अभी कुछ दिन ही गुजरे हैं, जब भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्वकप में अपना अहम योगदान देकर टीम को एक बार फिर से चैंपियन बनाया था। मगर अब कुछ दिनों के भीतर ही उन पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। स्टार ऑलराउंडर पर आरोप है कि उन्होंने टी20 विश्वकप जीतने के बाद राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया। यही वजह है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Hardik Pandya की बढ़ सकती है मुश्किलें, दर्ज होगी एफआईआर
बता दें कि पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में वकील वाजिद खान ने शिकायत दर्ज कराई है। वकील ने आरोप लगाया है कि रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में भारत के जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर जश्न मनाते हुए अपने शरीर पर तिरंगा लपेट लिया था।यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। एडवोकेट वाजिद खान ने कहा, ‘आपने यहां टी20 वर्ल्ड कप देखा होगा। हार्दिक पांड्या अपनी जीत के जश्न में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे। उनकी पीठ पर नेशनल फ्लैग बंधा हुआ था। 1971 नेशनल फ्लैग एक्ट के सेक्शन 2 के मुताबिक, हमें नेशनल फ्लैग की इज्जत रखनी चाहिए। लेकिन, हार्दिक पांड्या अपनी जीत के जश्न में इतने खो गए थे कि वह नेशनल फ्लैग पहनकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि यह नेशनल फ्लैग का अपमान है। मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट फाइल की है। जब मैं कंप्लेंट फाइल करने गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि यह घटना वहां हुई, यहां नहीं। तो मैंने उनसे कहा कि नेशनल फ्लैग पूरे देश का सिंबल है, और हम शिवाजी नगर पुलिस में कंप्लेंट फाइल कर सकते हैं। उन्होंने मेरी कंप्लेंट एक्सेप्ट कर ली है और मुझे एक कॉपी दी है। देखते हैं आगे क्या होता है। मैंने कंप्लेंट फाइल कर दी है।’
#WATCH | Pune: Advocate Wajid Khan says, “You must have seen the T20 World Cup here. Hardik Pandya was dancing with his girlfriend in celebration of his victory. The national flag was tied to his back… According to Section 2 of the 1971 National Flag Act, we should respect the… pic.twitter.com/mHVHn336ql
— ANI (@ANI) March 12, 2026
हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्वकप में किया शानदार प्रदर्शन
वहीं, हार्दिक पांड्या की परफॉर्मेंस की बात करें, तो टी20 विश्वकप 2026 के दौरान कई शानदार पारियां खेली और टीम को जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। स्टार ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट के लीग स्टेज पर नामीबिया के खिलाफ 52 रनों की इनिंग खेली थी। साथ ही जिम्बाब्वे के अगेन्स्ट 50 रन बनाए थे। इसके अलावा, सेमीफाइनल मुकाबले में तेज पारी खेली और फाइनल मैच में छोटी मगर 13 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ, जरूरत पड़ने पर उन्होंने मुकाबले में डेथ ओवर यानी मैच के आखिरी पलों में अपनी बॉलिंग से भी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।






