5 बार की IPL चैंपियन टीम को क्या हो गया? करारी हार के बाद Hardik Pandya ने बताया आगे का प्लान; क्या जाएगी स्टार ऑलराउंडर की कप्तानी?

Hardik Pandya: बुधवार को एक बार फिर मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम और बल्लेबाजी को लेकर हैरान करने वाला बयान दिया।

Hardik Pandya

Photo Credit: Google

Hardik Pandya: स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली एमआई यानी मुंबई इंडियंस आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार संघर्ष कर रही है। हार का सिलसिला बीते दिन एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी जारी रहा। हैदराबाद की टीम ने एमआई को 6 विकेट हरा दिया। ऐसे में इस आईपीएल सीजन में मुंबई का सफर लगभग समाप्त हो गया है। यही वजह है कि कप्तान हार्दिक पांड्या आलोचकों के निशाने पर आ गए। कई क्रिकेट दिग्गजों ने सवाल पूछा कि आखिर 5 बार की आईपीएल विजेता टीम को क्या हो गया है?

हार्दिक पांड्या ने हार के बाद बताया आगे के मुकाबलों का प्लान

बुधवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में एसआरएच ने 244 रनों के लक्ष्य को 19वें ही हासिल कर लिया। ऐसे में मुकाबले में मिली हार के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस सीजन में हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, हमें सच में यह देखना होगा कि हम क्या-क्या बदलाव कर सकते हैं। मैं अपने गेंदबाजों को बलि का बकरा नहीं बनाऊंगा। मुझे लगता है कि एक पूरी यूनिट के तौर पर, हम वह नहीं कर पाए हैं, जिसके लिए मुंबई इंडियंस जानी जाती है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें सचमुच यह देखने की जरूरत है कि हमें किन-किन चीजों पर काम करने की जरूरत है। हमारे मालिक और सपोर्ट स्टाफ बहुत जुनूनी हैं, उम्मीद है कि हम कोई न कोई हल निकाल लेंगे। हमने उन्हें हमारा साथ देने के अधिक मौके नहीं दिए हैं, लेकिन वे जबरदस्त और वफादार रहे हैं। कभी-कभी दुख होता है जब विरोधी टीम आती है और वे उनका नाम चिल्लाने लगते हैं। लेकिन शायद हमें उन्हें और ज्यादा
देना चाहिए।’

स्टार खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी पर दिया चौंकाने वाला बयान

धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, ‘हां, मुझे बैटिंग में मजा आया, आज मैदान पर मुझे बहुत आनंद आया। हां, मुझे लगता है कि 244 रन मुझे अपने बॉलर्स पर भरोसा है कि वे इसे रोक लेंगे, लेकिन आज का दिन कुछ अलग था, आज हम अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि यह सीजन कुछ ऐसा ही रहा है, जब आपको कुछ मौके मिलते हैं, तो आप उन्हें भुना लेते हैं, तभी किस्मत और मोमेंटम बदलता है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो यह आपको कहीं न कहीं नुकसान पहुंचाता है। सभी लड़कों ने बहुत अच्छा प्रयास किया। उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया, लेकिन बात नहीं बनी।’

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर खतरे के बादल?

उधर, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या की परफॉर्मेंस से मुंबई इंडियंस का खेमा खुश नहीं है। ऐसे में बताया जा रहा है कि एमआई अगले आईपीएल सीजन में हार्दिक पांड्या की जगह पर किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तानी सौंप सकता है। अगर ऐसा होता है, तो स्टार खिलाड़ी और मुंबई का रिश्ता एक बार फिर खत्म हो सकता है।

Exit mobile version