---Advertisement---

ड्रेसिंग रूम में हेड कोच Rahul Dravid ने दी इमोशनल स्पीच, रोहित को दिया धन्यवाद, देखें विडियो

Rahul Dravid: हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इस दौरान राहुल द्रविंड ने ड्रेसिंग रूम में अपनी आखिरी स्पीच दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 2, 2024 3:09 अपराह्न

Rahul Dravid
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इस दौरान राहुल द्रविंड ने ड्रेसिंग रूम में अपनी आखिरी स्पीच दी। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। मालूम हो कि राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 29 जून को हुए साउथ अफ्रीका और भारत के टी20 फाइनल में जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया और 17 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। बता दें कि पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, जिन्होंने नवंबर 2021 में मुख्य कोच का पद संभाला था।

आप सभी को ये पल याद रहेंगे

बीसीसीआई द्वारा जारी एक वीडियो में राहुल द्रविड़ ने कहा कि “मुझे लगता है आप सभी को ये पल याद रहेंगे। यह रनों, विकेटों के बारे में नहीं है, आपको अपना करियर याद नहीं रहेगा। लेकिन आपको ऐसे पल याद रहेंगे।

मुझे आप लोगों पर इससे अधिक गर्व नहीं हो सकता। जिस तरह से आप आये, जिस तरह से लड़े, उसी तरह वापस आना। जिस तरह से हमने एक टीम के रूप में काम किया”। मेरे पास सचमुच शब्दों की कमी है, लेकिन मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मुझे इस अविश्वसनीय स्मृति का हिस्सा बनाने के लिए सभी को धन्यवाद।”

राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को किया धन्यवाद

नवंबर में कॉल करने और मुझे जारी रखने के लिए कहने के लिए, रो (रोहित) आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपमें से प्रत्येक के साथ, बल्कि रो के साथ भी काम करना एक विशेषाधिकार और खुशी की बात है। अपना समय देने के लिए धन्यवाद। मैं जानता हूं कि कप्तान और कोच के तौर पर हमें कई बार बातचीत करनी पड़ती है।

पूरे देश को आप लोगों पर गर्व है

आप लोगों ने जो किया, सपोर्ट स्टाप ने जो किया, हार्ड वर्क जो हमने किया, जो बलिदान हमने दिया। पूरा देश को आप सभी पर गर्व है और जो भी आपने हासिल किया और आपको भी गर्व होना चाहिए। मुझे लगता है कि सभी ने बहुत बलिदान दिया अपने परिवार को यहां इंजॉय करता हुआ देखने के लिए कई लोगों के परिवार घर पर हैं। उन सभी बलिदान के बारे में सोचिए जो आपने एक बच्चे के रूप में इस ड्रेसिंग रूम में होने के लिए किए। आपके माता-पिता, आपनी पत्नी, आपके बच्चे, आपके कोच, आपके भाई और कई लोगों ने आपके साथ कई बलिदान दिए इस याद को एंजॉय करने के लिए”। गौरतलब है कि नए कोच को लेकर कई नामों की चर्चा भी तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026