---Advertisement---

Heath Streak Death: जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक ने दुनिया को कहा अलविदा, क्रिकेट प्रेमी शोक में डूबे

Heath Streak Death: जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट कप्तान और शानदार क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर सामने आई है। खबरों की माने तो 49 वर्ष की आयु में हीथ स्ट्रीक ने अपनी अंतिम सांस ली।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 3, 2023 2:13 अपराह्न

Heath Streak Death
Follow Us
---Advertisement---

Heath Streak Death: जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेट कप्तान और शानदार क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) के निधन की खबर सामने आई है। खबरों की माने तो 49 वर्ष की आयु में हीथ स्ट्रीक ने अपनी अंतिम सांस ली। बता दें कि स्ट्रीक लंबे समय से कैंसर जैसे रोग से पीड़ित थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी नादीन ने दी। नादीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक पोस्ट लिख हीथ स्ट्रीक के निधन की पुष्टि की।

बता दें कि इससे पूर्व 23 अगस्त को हीथ स्ट्रीक के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर एक भ्रामक खबर फैलाई गई थी। इस संबंध में उनकी पत्नी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए स्ट्रीक को जीवित बताया था। इसके साथ ही जिम्बाब्वे के ही एक और पूर्व खिलाड़ी ने इस भ्रामक खबर का खंडन किया था।

भावुक नजर आई नादीन

बता दें कि अपने पति हीथ स्ट्रीक के निधन की जानकारी देते वक्त नादीन भावुक नजर आईं। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि “रविवार यानी 3 सितंबर को मेरे जीवन के सबसे प्यारे और मेरे बच्चों के प्यारे पिता को परियों द्वारा उनके घर ले जाया गया जहां वो अपने आखिरी दिनों को अपने परिवार और अन्य करीबियों के बीच में बीताना चाहते थे।” उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि वो अकेले पार्क भी नहीं जा पाते थे। उन्होंने भावुकता भरे अंदाज में लिखा कि हमारी आत्माएं सदैव के लिए एक हो गई स्ट्रीकी। नादीन के इस पोस्ट के बाद से हीथ स्ट्रीक के मौत की जानकारी पुख्ता हुई।

बीते दिनों ही चली थी मौत की भ्रामक खबर

बता दें कि जिम्बाब्वे के इस पूर्व खिलाड़ी के मौत को लेकर बीते दिन भी भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी। हालाकि इस संबंध में जिम्बाब्वे के ही एक क्रिकेटर ओलोंगा ने अपना बयान जारी कर इसे अफवाह करार दिया था। ओलोंगा ने स्पष्ट किया था कि स्ट्रीक अभी जिंदा हैं और उनके निधन की खबर पूरी तरह से अफवाह है। उन्होंने यह भी कहा था कि स्ट्रीक ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें थर्ड अंपायर ने वापस भेज दिया है और वो जिंदा है। हालाकि आज स्ट्रीक के निधन पर ओलोंगा ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजली दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026