---Advertisement---

Holi 2023: देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है होली,  भारतीय क्रिकेटरों ने फैंस को दी बधाई

Holi 2023: देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेटरों ने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 8, 2023 11:50 पूर्वाह्न

Holi 2023
Follow Us
---Advertisement---

Holi 2023: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और कैप्शन में “हैप्पी होली लिखा” तो वहीं कुलदीप यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम सबकी तरफ से आप सबको हैप्पी होली।”

भारतीय क्रिकेट टीम अभी फिलहाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले के लिए अहमदाबाद में ठहरी हुई है। सीरीज का चौथा मुकाबला नौ मार्च से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी देशभर में होली के त्योहार की धूम मची हुई है। भारतीय टीम के खिलाड़ी भी धूम मचाने में और होली का जश्न (Holi 2023) मनाने में बिल्कुल पीछे नहीं रहे।

खिलाड़ियों ने एक साथ मनाई होली (Holi 2023)

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एकसाथ मिलकर होली खेली इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी टीम बस में हैं और आपस में मस्ती कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Holi 2023: रंगों के जश्न में डूबी Team India, प्रैक्टिस के बाद बस में ही मनाया सभी खिलाड़ियों ने शानदार तरीके से होली, देखें Video

फैंस को दी होली की शुभकामनाएं (Holi 2023)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने Social Media पर एक फोटो साझा किया और कैप्शन में लिखा, “हैप्पी होली दोस्तों।”  भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने होली को लेकर दो पोस्ट कर डाले। एक में उन्होंने लिखा, “हमारी तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनाएं” उसके अगले ही पोस्ट में उन्होंने एक फोटो डालते हुए लिखा, “होली है”।

इन खिलाड़ियों ने भी दी बधाई

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आप सबको होली की हार्दिक शुभकामनाएं। ये होली का दिन आपके लिए ढेर सारा प्यार, हसी और रंग लेकर आए”। विराट कोहली ने भी अपने फैंस को इस खास मौके पर निराश नहीं किया। उन्होंने स्टार आलराउंडर रवींद्र जड़ेजा के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और कैप्शन में लिखा, “आप सबको हैप्पी होली”।

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने टीम बस में खेली गई होली का छोटा सा वीडियो क्लिप पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, “पूरी टीम इंडिया की ओर से आप सबको होली की बधाई”।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने से एक कदम दूर है इंडिया

अभी तक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीन मुकाबले संपन्न हो चुके हैं जिनमें से शुरुआती दो मैच भारतीय टीम जीती थी लेकिन तीसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंडिया को नौ विकटों से हरा दिया था। अब सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाना है जिसे देखने के लिए स्वयं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मैदान में उपस्थित रहेंगे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Sarfaraz Khan

नवम्बर 3, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026