---Advertisement---

Georgina Rodriguez ने कैसे Cristiano Ronaldo का चुराया दिल? जानें शादी से जुड़ी सबसे खास बात

Cristiano Ronaldo : महान फुटबॉलर  क्रिस्टियानो रोनाल्डो  ने जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। कपल 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के कासकेस में शादी के बंधन में बंधे।  दोनों लंबे समय से एक -दूसरे को डेट कर रहे थे। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 12, 2026 11:05 पूर्वाह्न

Cristiano Ronaldo
Follow Us
---Advertisement---

Cristiano Ronaldo: महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। कपल 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के कासकेस में शादी के बंधन में बंधा है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल ये शादी बहुत ही प्राइवेट जगह पर की है। इस दौरान काफी कम लोग मौजूद थे। खबरों की मानें तो खिलाड़ी रोनाल्डो ने लगभग 10 साल डेट करने के बाद जॉर्जीना से शादी की है। इनकी मैरिज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  जिसके बाद हर कोई इस महान फुटबॉलर की लव स्टोरी को जानना चाहता है।

Cristiano Ronaldo ने Georgina Rodriguez  से रचाई शादी

काफी कम लोगों को पता होगा कि, दुनिया के दिल पर राज करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बीवी जॉर्जिना रोड्रिग्ज बेहद साधारण परिवार से हैं। जॉर्जिना स्पेन में ‘गुच्ची’ के एक स्टोर में बतौर सेल्स गर्ल काम करती थी। साल 2016 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो यहां पर कुछ खरीदने पहुंचे थे। पहले ही नजर में जॉर्जिना रोड्रिग्ज और रोनाल्डो एक-दूसरे की तरफ आकर्षित हो गए। रोनाल्डो को जॉर्जिना की मासूमियत और खूबसूरती काफी पसंद आयी थी। दोनों पहली मुलाकात को भूले भी नहीं थे कि, ब्रांड की अन्य इवेंट में दोनों की मुलाकात हो गई। इसके बाद दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। खबरों की मानें को जॉर्जिना ने रोनाल्डो की पहली शादी से हुए बच्चों को एक असली मां की तरह प्यार दिया है। वो रोनाल्डो के जीवन के हर उतार-चढ़ाव पर साथ रही हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिग्ज़ की उम्र में लगभग 10 साल का अंतर है। रोनाल्डो 41 साल के हैं वहीं, उनकी बीवी की उम्र 32 साल के आस-पास है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की शादी से जुड़ी खास बातें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो  और जॉर्जीना रोड्रिग्ज की शादी काफी स्पेशल रही है। पिछले साल 11 अगस्त 2025 को दोनों ने सगाई की थी और साल  2026 में इसी तारीख को दोनों ने शादी भी कर ली है। पुर्तगाल के खूबसूरत  शहर कासकेस में कपल  ने कोर्ट मैरिज की है। इस शादी में दोनों के पांचों बच्चे शामिल हुए है। रोनाल्डो की पहली शादी से तीन बच्चे हैं जबकि जॉर्जीना रोड्रिग्ज़ से उनके दो बच्चे हैं। इस स्पेशल मैरिज में ये बच्चे गवाह बने हैं। आपको बता दें, क्रिस्टियानो रोनाल्डो FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप मैच खेला था। वो इस मैच को हार गए थे। लेकिन उन्होंने आधिकारिक रुप से करियर नहीं छोड़ा है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US Iran War

अगस्त 10, 2026

US-Iran War

अगस्त 9, 2026

India-US Trade Deal

अगस्त 8, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Donald Trump

अगस्त 6, 2026

India-Bangladesh Relations

अगस्त 6, 2026