---Advertisement---

‘मैने उनसे सीखा’, भारत के खिलाफ 2000 रन पूरे करने पर Steve Smith ने इंग्लैंड की बैजबॉल नीति को दिया श्रेय

Steve Smith: स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। वह अपने बल्ले से खेल जगत की सभी टीमों के खिलाफ मोर्चा खोल देते है। इस बार उनके बल्ले का शिकार कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम हुई है। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से भारत के गेंदबाजों की बखियां उधेड़ कर ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 9, 2023 12:35 अपराह्न

भारत के खिलाफ 2000 रन पूरे करने पर Steve Smith ने इंग्लैंड की बैजबॉल नीति को दिया श्रेय
Follow Us
---Advertisement---

Steve Smith: स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। वह अपने बल्ले से खेल जगत की सभी टीमों के खिलाफ मोर्चा खोल देते है। इस बार उनके बल्ले का शिकार कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम हुई है। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से भारत के गेंदबाजों की बखियां उधेड़ कर रख दी है। वहीं उन्होंने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में शतक ठोक कर अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इसी बीच स्मिथ ने इंग्लैंड की बैजबॉल नीति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

इंग्लैंड से सीखा मैने- स्टीव स्मिथ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस मैंदान पर काफी बार टीम को मुश्किलों से उबारने का काम किया है। इसी बीच उन्होंने भारत के खिलाफ शतक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने खेल में बदलाव का सबसे बड़ा हाथ इंग्लैंड की बैजबॉल नीति को माना है। उन्होंने कहा कि,

“मैंने इंग्लैंड के ‘बैज़बॉल’ दृष्टिकोण का आनंद लिया है और वे इसके साथ सफल रहे हैं, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं किया है, इसलिए हम देखेंगे कि यह कैसा होता है”।

ये भी पढ़ें: Suzuki Hayabusa में मिलती है 300KM की टॉप स्पीड और कई धाकड़ फीचर्स, इसकी कीमत में खरीद लेंगे Hyundai Verna!

स्टीव स्मिथ ने ठोका शतक

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है। टीम को जीतने के लिए उनका बल्ला चलना बेहद जरूरी है। वहीं उन्होंने अपना फॉर्म भारत के खिलाफ भी जारी रखा। उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजो की सुताई करते हुए 121 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 19 चौके भी शामिल रहे। वहीं उन्होंने भारत के खिलाफ 12वां शतक भी जमाया और इसी टीम के विरूद्द 2000 रन भी पूरे कर लिए है।

ये भी पढ़ें: iPhone 15 के इस स्पेशल फीचर को जानकर खुद को खरीदने से रोक नहीं पाएंगे आप! इग्नोर करना है मुश्किल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026