---Advertisement---

IAAF World Atheletics Championship 2023: चौथे दिन ये भारतीय खिलाड़ी करेंगे अपने अभियान की शुरुआत, यह खिलाड़ी कर चुकी हैं कमाल

IAAF World Atheletics Championship 2023: भारत के लिए वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप का चौथा दिन ख़ास है क्योंकि हाल में ही एशियाई चैंपियनशिप में अपने नाम का छाप छोड़ने वाले दो खिलाड़ी ज्योति याराजी और कृष्ण कुमार अपने अपने इवेंट में भाग लेते नजर आएंगे।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 22, 2023 4:39 अपराह्न

Jyoti Yaraji, Krishan Kumar
Follow Us
---Advertisement---

IAAF World Atheletics Championship 2023: हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले जा रहे वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे दिन भारत को पदक की उम्मीद रहेगी। आपको बता दें कि हाल में ही अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाली ज्योति याराजी आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

ज्योति पर रहेगी सबकी निगाहें

आपको बता दें कि हाल में वर्ल्ड युनिवर्सिटी गेम्स में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाली ज्योति याराजी जब आज अपने 100 मीटर हर्डल्स में भाग लेने उतरेंगी तब सभी भारतीय को उनसे पदक राउंड में पहुंचने की आस होगी। ज्योति ने हाल में ही वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं के 100 मीटर हर्डल्स में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावे ज्योति ने इस साल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में खेले गए एशियाई एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में gold medal जीता था। ज्योति ने विश्वविद्यालय गेम्स के दौरान अपने पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड में भी सुधार किया था। ज्योति ने इस दौरान का समय निकालकर चेंगडु में खेले गए वर्ल्ड युनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक जीता था उन्होंने इस दौरान ने अपने सेकंड के रिकॉर्ड को इस दौरान ध्वस्त कर दिया था।

कृष्ण कुमार कर सकते हैं कमाल

आपको बता दें कि हरियाणा के युवा खिलाड़ी कृष्ण कुमार ने हाल में हुए एशियाई चैंपियनशिप में सबको चौंकाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया था। ऐसे में हरियाणा के इस यंग खिलाड़ी से पूरे भारतवर्ष को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आपको बता दें कि इस साल भारतीय एथीलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में कुल 27 मैडल जीते थें।

2022 रहा था ख़ास

आपको बता दें कि साल 2022 में अमेरिका के युगेने में खेले गए वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप काफी ख़ास रहा था। भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2022 युगेने वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026