---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : केशव महाराज के ‘ जय श्री हनुमान’ ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान की लंका लगाने वाले केशव महाराज ने जीत की ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए पोस्ट शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘ जय श्री हनुमान’। उनके इस पोस्ट ने सोशल पर तहलका मचा दिया है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 28, 2023 2:26 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : 27 अक्टूबर को चेन्नई में साउथ अफ़्रीका बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुक़ाबला खेला गया। इस रोमांचक मुक़ाबले में साउथ अफ़्रीका ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ इस मुक़ाबले में जीत का चौका लगाने वाले केशव महाराज की खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल लक्ष्य को हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी रही। साउथ अफ्रीका आसानी से इस मैच को जीत रही थी। लेकिन फिर पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मैच में पाकिस्तान की वापसी कराई। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने एक के बाद एक पाकिस्तान ने 9 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद ऐसा लगा की पाकिस्तान आसानी से मुकाबला जीत जाएगी। लेकिन भारतीय मूल के केशव महाराज ने साउथ अफ्रीका को जीत दिला पाकिस्तान का सपना तोड़ दिया।

केशव ने बोला ‘जय श्री हनुमान’

ICC World Cup 2023 में जीत का चौका लगाकर पाकिस्तान को धूल चटाने वाले केशव महाराज ने अपनी ख़ुशी इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए ज़ाहिर की। उन्होंने जीत के बाद पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं भगवान में विश्वास रखता हूँ, खेल का कितना अच्छा परिणाम आया। जय श्री हनुमान।”

केशव का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स केशव के प्रदर्शन की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग उन्हें सच्चा हिंदू और सनातनी कह रहे हैं।

बल्ले पर लिखा है ओम

जिस बल्ले से केशव महाराज ने पाकिस्तान की लंका लगाई, उस बल्ले पर ओम लिखा हुआ है। केशव मूल रूप से भारत के हैं और हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखते हैं। उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश से ताल्लुक़ रखते हैं। साउथ अफ़्रीका में जन्में केशव हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं, वह हनुमान के परम भक्त हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026