---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : क्या 4 साल बाद फिर दोहराएगा इतिहास,सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-न्यूज़ीलैंड ? देखें आंकड़े

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में तीन टीमों ने सेमीफाइनल ने अभी जगह पक्की कर ली है। जिसमें भारत , साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। वहीं कल श्रीलंका को हराकर न्यूज़ीलैंड ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग तय कर ली है। न्यूज़ीलैंड दमदार रन रेट के साथ चौथे स्थान ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 10, 2023 4:08 अपराह्न | Updated: नवम्बर 11, 2023 11:23 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 में तीन टीमों ने सेमीफाइनल ने अभी जगह पक्की कर ली है। जिसमें भारत , साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। वहीं कल श्रीलंका को हराकर न्यूज़ीलैंड ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग तय कर ली है। न्यूज़ीलैंड दमदार रन रेट के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान का क्वालीफाई कर पाना बेहद ही मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में 15 नवंबर को सेमीफाइनल मुक़ाबले में भारत और न्यूज़ीलैंड का सामना होगा। जिसके चलते एक डर हर भारतीय को सता रहा है। भारत एक बार फिर अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी का सामना करेगा।

क्या कहते हैं आंकड़े

वर्ल्ड कप 2019 में भारत सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड से ही हरा था। वो हार आजतक हर भारतीय के दिल में चुभती है और तनाव पैदा करती है। वर्ल्ड कप नाकआउट मुक़ाबलों में जब भी भारत और न्यूज़ीलैंड का सामना हुआ , भारत वो मैच कभी नहीं जीता। ठीक वैसा ही 2019 वर्ल्ड कप में भी हुआ था। इस बार यानी वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने लीग मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड को ज़रूर हराया लेकिन अच्छा रिकॉर्ड ना होने की वजह से ये आंकड़े तनाव ज़रूर पैदा करते हैं।

नॉक आउट मुक़ाबलों में कभी नहीं जीता भारत

इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड और भारत का तीन बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें हर बार न्यूज़ीलैंड ने जीत दर्ज़ की।

2000 चैंपियंस ट्रॉफी – फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया
2019 वर्ल्ड कप – न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में भारत को 18 रन से हराया
2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप – फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया

न्यूज़ीलैंड ने की पाक की राह मुश्किल

श्रीलंका के खिलाफ ICC ODI World Cup 2023 मुकाबले में जीत के बाद न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने की संभावना बहुत बढ़ गई है, क्योंकि टीम का नेट रन रेट बहुत अच्छा है। लेकिन न्यूजीलैंड की इस जीत से पाकिस्तान पर खाता जरूर मंडरा रहा है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला जीतना ही नहीं, बल्कि बड़े मार्जिन से जीत हासिल करनी होगी। इसलिए पाकिस्तान की सेमीफाइनल को राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026