---Advertisement---

ICC Rankings: ‘सिराज मियां का चला जादू’ ODI में बने दुनिया के नंबर वन गेंदबाज, बेहतरीन प्रदर्शन का मिला शानदार फल

ICC Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से जीतकर भारतीय टीम एकदिवसीय रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। लेकिन इस बीच आज इंटरनेशनल क्रिकट कॉउंसिल (ICC) ने एकदिवसीय मैचों में तेज गेंदबाजों की रैंकिंग (ICC Rankings) जारी की है। इस लिस्ट ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 25, 2023 4:18 अपराह्न

ICC Rankings
Follow Us
---Advertisement---

ICC Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से जीतकर भारतीय टीम एकदिवसीय रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। लेकिन इस बीच आज इंटरनेशनल क्रिकट कॉउंसिल (ICC) ने एकदिवसीय मैचों में तेज गेंदबाजों की रैंकिंग (ICC Rankings) जारी की है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

मोहम्मद सिराज बने दुनिया के नंबर वन गेंदबाज

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लगातार एकदिवसीय मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते वह अब एकदिवसीय फॉर्मेट के नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। अभी हाल ही में श्रीलंका के साथ हुए सीरीज में सिराज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दो मैचों में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। मोहम्मद सिराज के अब कुल 729 अंक हो गए हैं और दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने हैं।

Also Read: ILT20 2023: ‘इसे कहते हैं सटीक यॉर्कर’ TOM CURRAN की बुलेट गेंद ने उखाड़ दिया स्टंप, बल्लेबाज भी हुआ धड़ाम, देखें VIDEO

सिराज का एकदिवसीय इंटरनेशनल करियर

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय और टेस्ट मैच निरन्तर खेलते रहते हैं। लेकिन सिराज का प्रदर्शन इन दिनों एकदिवसीय मैचों में बेहतरीन रहा है। सिराज ने टीम इंडिया के लिए अबतक 21 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 38 विकेट झटके हैं। इस बीच उनका औसत भी कमाल का रहा है सिराज ने 20.76 की औसत से गेंदबाजी की है और उनका इकॉनमी रहा है 4.62 का।

ताजा रैंकिंग के हिसाब से दुनिया के पांच बेहतरीन गेंदबाज

  • मोहम्मद सिराज (भारत) – 729
  • जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) – 727
  • ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) – 708
  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 665
  • राशिद खान (अफगानिस्तान) – 659

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026