---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024: Akeal Hosein की गेंदबाजी से यह टीम 39 रनों में हीं हो गई ऑल-आउट, वेस्टइंडिज ने किया हाईएस्ट रन मार्जिन से जीत दर्ज

ICC T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्डकप 2024 के 18वें मैच में वेस्टइंडिज ने युगांडा को 134 रनों के बड़े अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की हैै।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जून 9, 2024 1:11 अपराह्न

ICC T20 World Cup 2024 West Indies vs Uganda
Follow Us
---Advertisement---

ICC T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्डकप 2024 के 18वें मैच में वेस्टइंडिज ने युगांडा को 134 रनों के बड़े अंतर से हराकर बड़ी जीत दर्ज की हैै। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडिज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 173/5 बना डाला।

इसके जवाब में उतरी युगांडा की टीम सिर्फ 39 रनों पर ढेर हो गई और टी20 वर्ल्डकप इतिहास का सबसे छोटा टोटल बनाने का बुरा रिकॉर्ड ना चाहते हुए भी अपने नाम करा लिया। मैच के हिरो Akeal Hosein रहे, जिन्होंने इस दौरान 5 विकेट लेकर मात्र 11 रन दिए।

T20 World Cup में लोएस्ट टोटल

West Indies vs Uganda: वेस्टइंडिज ने Brian Masaba के नेतृत्व वाली युगांडा को 39 रनों के एक कम टोटल पर रोककर ICC T20 World Cup 2024 के इतिहास में एक नया किर्तिमान अपने नाम कर लिया। यह कारनामा T20 World Cup 2024 के को-होस्ट वेस्टइंडिज ने पहली बार किया और गेंदबाज Akeal Hosein की बदौलत युगांडा को एक सम्मानजनक स्कोर तक भी नहीं पहुँचने दिया।

ये है ICC T20 World Cup इतिहास में सबसे कम टीम स्कोर के टॉप-5 टिमों की सूची:

  • नीदरलैंड vs श्रीलंका – 39 रन ऑल आउट (चैटोग्राम, 2014)
  • युगांडा vs वेस्ट इंडीज – 39 रन ऑल आउट (गुयाना, 2024)*
  • नीदरलैंड vs श्रीलंका – 44 रन ऑल आउट (शारजाह। 2021)
  • इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज – 55 रन ऑल आउट (दुबई, 2021)
  • युगांडा vs अफगानिस्तान – 58 रन ऑल आउट (गुयाना, 2024)

T20 World Cup में सबसे बड़ा रन मार्जिन

वेस्टइंडिज युगांडा को 39 रनों पर ऑल-आउट करके सिर्फ सबसे लो स्कोर पर हीं नहीं, बल्कि सबसे बड़े रन मार्जिन से जीतने वाली टीमों में भी शामिल हो गई हैै। दोनों टीमों के बीच का रन मार्जिन 134 रनों का था, जो T20 के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मार्जिन स्कोर है।

ये है ICC T20 World Cup इतिहास में सबसे बड़े रन नार्डिन से जीतने वाली टॉप-5 टीमों की सूची:

  • श्रीलंका ने केन्या को 172 रनों से हराया (2007)
  • वेस्टइंडीज ने युगांडा को 134 रनों से हराया (2024)
  • अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से हराया (2021)
  • दक्षिण अफ़्रीका ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से हराया (2009)
  • अफगानिस्तान ने युगांडा को 125 रनों से हराया (2024)

युगांडा का सिर्फ एक बल्लेबाज छू सका दहाई का आंकड़ा

आपको बता दें, इस एक तरफा मुकाबले में युगांडा का सिर्फ एक खिलाड़ी Juma Miyagi हीं दहाई का आंकड़ा छूने में कामयाब हो सका। इसके अलावा बाक़ी सभी खिलाड़ी सिंगल रन स्कोर पर हीं आउट हो गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026