---Advertisement---

ICC World Cup 2023: पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सुलझाई नंबर 4 की गुत्थी, इस खिलाड़ी को किया लिस्ट से बाहर

ICC World Cup 2023: जैसे-जैसे विश्व कप करीब आ रहा भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारत के कई खिलाड़ी इस समय चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के सामने नंबर 4 की समस्या एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। हालांकि नंबर 4 की ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 3, 2023 6:31 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2023 11:14 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023: जैसे-जैसे विश्व कप करीब आ रहा भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारत के कई खिलाड़ी इस समय चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के सामने नंबर 4 की समस्या एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। हालांकि नंबर 4 की गुत्थी बहुत पुरानी है जिस वजह से अक्सर भारतीय टीम के मिडिल आर्डर को लड़खड़ाता हुआ देखा जाता है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने नंबर 4 के लिए इस खिलाड़ी का दिया सुझाव

पिछले कुछ से भारतीय क्रिकेटरों का चोटों से पुराना नाता रहा है। इस कड़ी में के एल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह का नाम प्रमुख है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद नंबर 4 की दिक्कत एक बार फिर भारतीय टीम के सामने है। ऐसे में भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने नंबर 4 के लिए संजू सैमसन के नाम का सुझाव दिया है। कैफ ने कहा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। कैफ ने आगे कहा कि मैं संजू सैमसन से काफी प्रभावित हूं। वो नंबर 4 पर काफी प्रभावशाली साबित हो सकते हैं।

कैफ ने कहा इस खिलाड़ी को नहीं देना चाहिए मौका

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक बुक लॉन्च के प्रोग्राम में कहा कि आने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए भारत को ईशान किशन और अक्षर पटेल को नंबर 4 और 5 पर भेजना अच्छा विचार नहीं होगा। नंबर 4 के लिए सबसे बेहतर विकल्प संजू सैमसन होंगे। भारत को आने वाले मैचों में अपने बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026