---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल को लेकर क्‍या है टीम इंडिया की प्‍लानिंग? सामने आया बड़ा अपडेट

ICC World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं। गिल चेन्नई से बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे। हालांकि उनके पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को खेलने पर अभी भी संदेह बना हुआ है। गिल भारत के दो वर्ल्ड कप मैचों का हिस्सा नहीं था। डेंगू के चलते उन्हें ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 12, 2023 7:02 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच गए हैं। गिल चेन्नई से बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे। हालांकि उनके पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को खेलने पर अभी भी संदेह बना हुआ है। गिल भारत के दो वर्ल्ड कप मैचों का हिस्सा नहीं था। डेंगू के चलते उन्हें दोनों मैचों से हाथ धोना पड़ा।

ICC World Cup 2023 अफगानिस्तान से मैच के पहले गिल की तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि,”गिल की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लेटलेट्स काउंट 70000 पहुंच गया था। एक लाख से कम प्लेटलेट्स होने पर भर्ती करना ज़रूरी हो जाता है।” हालाँकि गिल को मंगलवार को ही छुट्टी मिल गई थी जिसके बाद वह टीम होटल में रिकवर कर रहे थे।

पाकिस्तान के खिलाफ खेलना संदेह

पाकिस्तान बनाम भारत महामुक़ाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए भारतीय टीम अहमदाबाद आएगी। शुभमन गिल अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। लेकिन उनका पाकिस्तान के खिलाफ खेलना अभी पक्का नहीं है। आम तौर पर डेंगू से ग्रसित व्यक्ति को ठीक होने में 7 से 10 दिन का वक़्त लग जाता है। लेकिन गिल जैसे ओपनर बल्लेबाज़ जो लम्बे समय तक पिच रहते हैं, उन्हें खेलने के लिए पूरी तरह फिट होना ज़रूरी है। वे बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और रिकवर कर रहे हैं।

वर्ल्ड के दो मैचों का हिस्सा नहीं थे गिल

वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही भारत को झटके लग रहे हैं। शुभमन गिल डेंगू के चलते भारत के पहले मुक़ाबले का हिस्सा नहीं था। हालांकि भारत ने पहले मुक़ाबल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज़ की। तबीयत खबर होने की वजह से गिल भारत के दुसरे मुक़ाबले का हिस्सा भी नहीं बन पाए। भारत ने यह मुक़ाबला भी अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से जीत लिया। आपको बता दें गिल की जगह ईशान किशन को टीम में जगह दी गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो ईशान ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान ने 47 रन बटोरे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026

Leave a Comment