---Advertisement---

ICC World Cup 2023: Pakistan के इन मंत्रियों की बैठक में आ सकता है वर्ल्ड कप मैच का फैसला, मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ICC World Cup 2023: ICC 50 -50 वर्ल्ड कप के मैच इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारत में खेला जाना है। अब ऐसे में सबसे ज्यादा जिस मैच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है वह है भारत -पाकिस्तान का महामुकाबला । आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मैच तय शेड्यूल के अनुसार ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 2, 2023 2:39 अपराह्न

ICC-Cricket-World-Cup.
Follow Us
---Advertisement---

ICC World Cup 2023: ICC 50 -50 वर्ल्ड कप के मैच इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में भारत में खेला जाना है। अब ऐसे में सबसे ज्यादा जिस मैच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है वह है भारत -पाकिस्तान का महामुकाबला । आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मैच तय शेड्यूल के अनुसार 15 अक्टूबर को खेला जाना था पर नवरात्रि को देखते हुए इस मैच को 14 अक्टूबर को शिफ्ट कराये जाने की संभावना जताई जा रही है। अब ऐसे में पाकिस्तान के कुछ मंत्रियों की बैठकी में आज इस मैच को लेकर चर्चा होगी।

पाक मंत्रियों की बैठक में आएगा फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मैच के लिए आज पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली बैठक में फैसला आने कि उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें कि बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली कमिटी में संभावित स्थानों को लेकर दौरा करने की भी उम्मीद जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, गुरुवार को होने वाले इस मीटिंग में पाकिस्तान के आला अधिकारी भी भाग लेंगे जिसमे पूर्व राजनयिक तारिक फातमी, खेल मंत्री अहसान मजारी, मरियम औरंगजेब, अमीन उल हक, कमर जमान कैरा औरअसद महमूद शामिल हैं। पाकिस्तान क्रिकेट प्रबंधन बोर्ड के नए अध्यक्ष जाका अशरफ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे ।

वर्ल्ड कप से पहले होगा एशिया कप में सामना

भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच विश्व कप मुकाबलों से पहले एशिया कप में भिड़ंत होगी। आपको बता दें कि श्रीलंका और पाकिस्तान की संयुक्त मेजबानी में होने वाले एशिया कप में भारतीय टीम 2 सितम्बर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलांकाई सरजमीं पर खेलेगी। पाकिस्तानी टीम साल 2022 में खेले गए एशिया कप में उपविजेता रही थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026