---Advertisement---

ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, Kieron Pollard ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, Video देख हो जाएंगे हैरान

ILT20 2023: दुबई में खेले जा रहे इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20 2023) में कल इस लीग का 15वां मैच खेला गया और डेजर्ट वाइपर बनाम एमआई अमीरात के बीच एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। लेकिन एमआई अमीरात टीम के सबसे खतरनाक खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए अपनी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 25, 2023 11:50 पूर्वाह्न

ILT20 2023
Follow Us
---Advertisement---

ILT20 2023: दुबई में खेले जा रहे इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20 2023) में कल इस लीग का 15वां मैच खेला गया और डेजर्ट वाइपर बनाम एमआई अमीरात के बीच एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। लेकिन एमआई अमीरात टीम के सबसे खतरनाक खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए अपनी फील्डिंग और बल्लेबाजी से धूम मचा दी। कीरोन पोलार्ड के कैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और यह कैच क्रिकेट प्रेमियों को भी खूब पसंद आ रहा है।

कीरोन पोलार्ड ने पकड़ा लाजवाब कैच

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड अभी इंटरनेशनल लीग टी20 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन कल खेले गए मैच में उन्होंने अपनी फील्डिंग से एक बार फिर तहलका मचा दिया है। दरअसल, जब डेजर्ट वाइपर टीम के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो जो की शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और मात्र 22 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन इस बीच जब उन्होंने स्पिनर गेंदबाज समित पटेल की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के लिए लगभग निकल ही गई थी लेकिन कीरोन पोलार्ड ने बेहतरीन छलांग लगाकर एक लाजवाब कैच पकड़ लिया।

Also Read: IND VS NZ: ‘बल्ला तो बल्ला फील्डिंग में भी माशाअल्लाह’ ROHIT SHARMA ने पकड़ लिया एक हाथ से शानदार कैच, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

कल खेले गए डेजर्ट वाइपर बनाम एमआई अमीरात के मुकाबले में डेजर्ट वाइपर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमआई अमीरात की टीम ने अपने 20 ओवर में 169/5 रन ही बना सकी। एमआई अमीरात टीम की तरफ से कीरोन पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने मात्र 39 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। वहीं, इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेजर्ट वाइपर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और 170 रनों के लक्ष्य को मात्र 16.3 ओवर में ही चेस कर लिया। डेजर्ट वाइपर टीम की तरफ से 29 गेंदों में 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इस लाजवाब पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

Also Read: SA20 2023: WILL JACKS के अंदर समाए VIRAT KOHLI, जड़ा तीर जैसा सीधा छक्का तो याद आ गया रनमशीन का अद्भुत शॉट, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashmika Mandanna

फ़रवरी 24, 2026

Health Tips

फ़रवरी 24, 2026

Gurugram Viral Video

फ़रवरी 23, 2026

Dipika Kakar

फ़रवरी 23, 2026

Health Tips

फ़रवरी 23, 2026

Heart Attack

फ़रवरी 23, 2026