---Advertisement---

ILT20 2023: Sheldon Cottrell ने तूफानी गेंद से हवा में उड़ा दिया स्टंप, बल्लेबाज के सामने मनाया सेल्यूट करके जश्न, देखें Video

ILT20 2023: UAE में खेले जा रहे इंटरनेशनल लीग टी20 में कल (ILT20 2023) 25वां मैच दुबई कैपिटल बनाम डेजर्ट वाइपर के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में डेजर्ट वाइपर ने 22 रनों से मैच में जीत हासिल की। लेकिन इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 3, 2023 1:52 अपराह्न

ILT20 2023
Follow Us
---Advertisement---

ILT20 2023: UAE में खेले जा रहे इंटरनेशनल लीग टी20 में कल (ILT20 2023) 25वां मैच दुबई कैपिटल बनाम डेजर्ट वाइपर के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में डेजर्ट वाइपर ने 22 रनों से मैच में जीत हासिल की। लेकिन इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल (Sheldon Cottrell) ने बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से (George Munsey) को बेहतरीन तरीके से बोल्ड मारकर शानदार तरीके से जश्न मनाया।

शेल्डन कॉटरेल की गेंद ने उखाड़ दिया स्टंप

वेस्टइंडीज टीम के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल जो की इंटरनेशनल लीग में डेजर्ट वाइपर टीम की तरफ से खेलते हैं और उन्होंने कल के मैच में दूसरी पारी के 2 ओवर में ही दुबई कैपिटल टीम के बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से को अपनी एक बेहतरीन यॉर्कर गेंद से ऐसा बोल्ड मारा की लेग स्टंप हवा में तीन मार घुमा और फिर निचे गिरा। जिसके बाद अपने जश्न के लिए मशहूर शेल्डन कॉटरेल ने अपने ही अंदाज में बल्लेबाज को सेल्यूट किया। शेल्डन कॉटरेल ने कल खेले गए मैच में अपने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 बड़े विकेट अपने नाम किए।

Also Read: T20 में तूफानी पारी खेलने के बाद एक साथ नजर आए SHUBMAN GILL और SARA ALI KHAN, जानें वायरल फोटो के पीछे की सच्चाई

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

दुबई कैपिटल बनाम डेजर्ट वाइपर के बीच खेले गए मुकाबले में दुबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेजर्ट वाइपर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/7 रन बना दिए। वाइपर टीम की तरफ से सैम बिलिंग्स ने 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुबई कैपिटल की टीम 20 ओवर में 160/7 रन ही बना पाई और 22 रनों से मैच हार गई। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शेरफेन रदरफोर्ड को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Also Read: VIRAT KOHLI को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘बेटा जब तू अंडर 19 खेलता था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026