---Advertisement---

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: बिना आउट हुए पवेलियन लौटे शुभमन गिल, क्या क्रीज पर आएंगे वापस?

शुभमन गिल ने गेंदों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने शानदार 79 रन की पारी खेली है। इस सबके बीच गिल के प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, आतिशी पारी खेल रहे शुभमन गिल को बिना आउट हुए पवेलियन लौटना पड़ा है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 15, 2023 4:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा तूफानी 47 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं, शुभमन गिल ने गेंदों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने शानदार 79 रन की पारी खेली है। इस सबके बीच गिल के प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा है। ख़बर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 38 ओवर में एक विकेट के नुकसान 275 रन बनाकर खेल रही है।

दरअसल, आतिशी पारी खेल रहे शुभमन गिल को बिना आउट हुए पवेलियन लौटना पड़ा है। इसके पीछे की प्रमुख वजह अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, उन्हें क्रैंप हो गया और मैच के दौरान दर्द से कराहते हुए देखा गया है। साथ ही, भीषण गर्मी की वजह से भी वें परेशान दिखें। बहरहाल, गिल को तत्काल पवेलियन वापस जाना पड़ा है। मालूम हो कि शुभमन गिल ऑउट नहीं बल्कि रिटारयर्ड हर्ट हुए हैं। गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 65 गेंदों का सामना किया। इस पारी के दौरान गिल ने आठ चौके और तीन छक्के लगाए।

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: मैदान में फिर दिखेगा शुभमन गिल का जलवा

बहरहाल, इस सबके बीच में सवाल यह है कि क्या शुभमन गिल मैच के बीच में वापस आ सकते हैं। आइये इन सवाल का जवाब तलाशते हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक गिल मुंबई की गर्मी का शिकार हुए हैं। जानकारी हो कि मुंबई में इऩ दिनों भीषण गर्मी पड़ रहा है। ज्यादा हवा नहीं चलने की वजह से लोगों का जीना मुहाल है। अब इसका शिकार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज जो अब तक जबरदस्त फॉर्म में चल रहे थे ‘Shubman Gill’ हुए हैं।

किक्रेट नियमों के अनुसार, जब कोई बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन जाते हैं तो वे बल्लेबाजी करने वापस आ सकते हैं। साथ ही, कुछ समय बाद अगर रिटायर हर्ट हुआ प्लेयर फिटनेस बेहतर बरकरार कर लेता है तो वे बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आ सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि स्वास्थ्य में परिवर्तन होते ही शुभमन गिल मैदान में दिख सकते हैं और वें अपनी पारी को जारी रख सकते हैं।

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन

केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026