---Advertisement---

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: क्या रोहित शर्मा का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मास्टर स्ट्रोक साबित होगा?

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने लीग स्टेज की सभी मैच को जीतने में सफल रही है। इसी वजह से भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही है। वहीं, प्वॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: नवम्बर 15, 2023 2:29 अपराह्न | Updated: नवम्बर 15, 2023 3:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए हैं और New Zealand की तरफ से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर फेंक रहे हैं। ख़बर लिखे जाने तक 6 ओवर के बाद भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 58 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 34 रन और शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि न्यूज़ीलैंड के कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं, लेकिन वें टॉस नहीं जीत सकें। ऐसे में पहले चयन का फैसला भारतीय टीम के कप्तान के पास रहा। इस सबके बीच बड़ी ख़बर ये है कि दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानकारी हो कि टीम इंडिया ने लीग स्टेज की सभी मैच को जीतने में सफल रही है। इसी वजह से भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही है। वहीं, प्वॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आज यानी बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। मालूम हो कि साल 2019 में मैनचेस्टर में खेले गए विश्व कप के अहम मुकाबले में इसी टीम से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। बहरहाल, ये बात भारतीय टीम के जेहन में ताजा होगी। इसके अलावा बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने 2021 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी टीम इंडिया को हराया था। जानकारी के लिए बता दें कि आज का ये मैच जीतने वाली टीम 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल मैच खेलेगी।

पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो साल 2000 से अब तक भारत और न्यूजीलैंड ICC टूर्नामेंट में 8 बार मुकाबले खेली हैं। इसमें सिर्फ 2 बार ही टीम इंडिया जीतने में सफल रही है। यानी 6 मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने जीती है। वहीं इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल, फाइनल जैसे सारे अहम मुकाबले में Team India के खिलाफ जीतने में सफल रही है। प्रमुख बात ये है कि इसी वर्ल्ड कप में लीग स्टेज के सभी मैच भारतीय टीम जीतने में सफल रही है। इनमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी मैच जीता है।

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन

केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

Ind vs NZ ICC ODI World Cup 2023 Semi Final: भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026