---Advertisement---

IND vs AUS: Virat Kohli के बाद अब KL Rahul भी भक्ति में हुए लीन, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पहुंचे साईं बाबा मंदिर

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत की है और अपनी टीम को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 7, 2023 1:16 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत की है और अपनी टीम को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) अभ्यास सत्र से ब्रेक लेकर नागपुर के एक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। वहीं, इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) भी उत्तराखंड एक धर्मशाला में दर्शन करने पहुंचे थे।

केएल राहुल ने किया साईं बाबा के दर्शन

चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है। वहीं, सीरीज शुरू होने से मात्र 2 दिन पहले राहुल नागपुर में स्थित साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचे और सीरीज शुरू होने से पहले वह अपने खराब फॉर्म को भी पीछे छोड़ना चाहेंगे। हालांकि, दर्शन करने पहुंचे केएल राहुल के साथ कोई अन्य खिलाड़ी था की नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है और केएल राहुल के का भी एक ही फोटो है दर्शन करने का जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Read: बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद Team India में नहीं मिली जगह तो Sarfaraz Khan ने गुस्से में कहा ‘मैं उन्हें दिखाऊंगा कि मैं कौन हूं’

यहां देखें फोटो:

केएल राहुल का ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ प्रदर्शन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ अबतक 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 18 पारियों में 580 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, इस बार केएल राहुल को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है की नहीं अभी इस बात पर भी कोई भारतीय ड्रेसिंग रूम से जवाब नहीं आया है।

इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट 9 से 13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
  • दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला
  • चौथा टेस्ट 9 से 13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव। (यह टीम केवल दो टेस्ट मैचों के लिए है)

Also Read: IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने की शर्मनाक हरकत, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ट्विटर पर की सारी हदें पार! देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026