---Advertisement---

IND vs AUS: इस वजह से चौथे टेस्ट की पहली पारी में अभी तक बैटिंग करने नहीं आए है श्रेयस अय्यर

अहमदाबाद में खेले जा रहे निर्णायक टेस्ट मैच में चार विकेट गिरने के बाद भी भारतीय टीम के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर अभी तक बैटिंग करने क्रीज़ पर नहीं उतरे है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 12, 2023 11:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा और महत्वपूर्ण टेस्ट मैच खेल रही है। टीम इंडिया के अभी तक चार बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके हैं। अभी भी टीम इंडिया का स्कोर ऑस्ट्रेलिया के टोटल से 133 रन कम है। श्रेयस अय्यर टेस्ट मैच में आमतौर पर विराट कोहली के आउट होने के बाद बल्लेबाज़ी करने आते है। लेकिन इस पारी में वे अभी तक भी बैटिंग करने नहीं उतरे है। ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस के मन में श्रेयस अय्यर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

इस वजह से अभी तक बैटिंग करने क्रीज़ पर नहीं उतरे है श्रेयस अय्यर

इस टेस्ट मैच के दौरान ही श्रेयस अय्यर ने कमर में दर्द की शिकायत की थी। ऐसे में वे बिना इलाज के बल्लेबाज़ी करने नहीं आ सकते थे। BCCI की मेडिकल टीम फिल्हाल उनके कमर की स्कैनिंग करवाकर दर्द के कारणों का पता लगा रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Cricket Viral Video: जब Virat Kohli ने अपनी घातक गेंद से किया था Kevin Pietersen को आउट, देखें Video

श्रेयस अय्यर के बारे में बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

सभी क्रिकेट प्रशंसकों को पता है कि श्रेयस अय्यर एक काबिल बल्लेबाज़ है। वे अभी लंबे समय के लिए भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकते है। इसीलिए जब चार विकेट गिरने पर भी वे मैदान पर नहीं उतरे तो फैंस कई सवाल करने लगे। अब बीसीसीआई के तरफ से एक अपडेट आया है। बीसीसीआई ने अपने अपडेट में कहा है कि तीसरे दिन ही श्रेयस अय्यर को कमर दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद से ही उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि वे बैटिंग करने आ सकेंगे या नहीं। यदि अय्यर बल्लेबाज़ी करने नहीं आते है तो टीम इंडिया की पारी नौ विकेटों पर ही सिमट जाएगी।

Also Read: IND VS AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, कंगारू टीम ने बनाए 480 रन, टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026