---Advertisement---

IND vs AUS: David Warner ने वनडे मैच से पहले गली में बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, देखिए Viral Video

ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ( David Warner) ने मुंबई के बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 15, 2023 5:25 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच टेस्ट सीरीज का बाद अब तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाना है। वहीं, मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ( David Warner) ने मुंबई के बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ऑस्ट्रेलिया टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर सोशल मीडिया ओर काफी एक्टिव रहते हैं और वह हमेशा कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसे वह अपने सभी फैंस का दिल जीत सके। लेकिन इस बार वार्नर मुंबई के इलाके में गए और उन्होंने वहां पर सभी छोटे बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। हालांकि, वीडियो में कुछ नौजवान भी नजर आ रहे हैं। उसमें से एक लड़के की गेंद पर वार्नर सॉलिड डिफेंस करते दिखे।

Also Read: PSL 2023: क्रिकेट बना IMRAN KHAN के लिए वरदान, प्लेऑफ मैचों की वजह से रुकी गिरफ्तारी!

यहां देखें वीडियो:

टेस्ट सीरीज में हुए थे चोटिल

डेविड वार्नर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया था। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह से वह दूसरे टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करने नहीं आए थे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। लेकिन अब चोट से उभर गए हैं और एकदिवसीय मैचों में धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

ODI मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

कंगारू टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस।

Also Read: LLC 2023: HARBHAJAN SINGH ने गेंदबाजी छोड़ रेगिस्तान में किया दंगल, जबरदस्त ‘FIGHTING’ का VIDEO VIRAL

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026