---Advertisement---

IND vs AUS: टेस्ट टीम में न चुने जानें पर Sarfaraz Khan का छलका दर्द, कहा – ‘मैंने सूर्या भाई से बहुत कुछ सीखा है’

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इस सीरीज में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। वहीं, फर्स्ट क्लास में लगातार शानदार प्रदर्शन ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 31, 2023 4:32 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इस सीरीज में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। वहीं, फर्स्ट क्लास में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजर अंदाज किया है। जिसके बाद अब सरफराज खान ने टीम में न चुने जाने के बाद बड़ा बयान दिया है।

सरफराज ने दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम ने न चुने जाने के बाद मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, मैं नियमित रूप से सूर्या से बात करता हूं और वह मुझे मौके का इंतजार करने के लिए कहता है। सूर्य मुझे सपने देखना बंद न करने की प्रेरणा देता है। मेरे कोच अमोल मजुमदार सर भी प्रोत्साहन के एक बड़े स्रोत रहे हैं। “मैं अपने आसपास के शोर से दूर रहना पसंद करता हूं। यह मुझे ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। मैं सोशल मीडिया से भी काफी दूर रहता हूं। पछताने का कोई मतलब नहीं है। मैं हर दिन नए सिरे से शुरुआत करता हूं।’

Also Read: ‘माही मार रहा है’ से गुंज उठेगा चेन्नई का मैदान, IPL से पहले MS DHONI ने की जमकर नेट में प्रैक्टिस, देखें VIDEO

शानदार रहा है फर्स्ट क्लास करियर

25 साल के सरफराज ने इस सीजन में नौ पारियों में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए। वास्तव में उनके पिछले दो रणजी सत्रों में नौ पारियों में 154.66 की औसत से 928 रन और नौ पारियों में 122.75 की औसत से 982 रन से उनके फॉर्म में थोड़ी गिरावट है। डॉन ब्रैडमैन के 95.14 के बाद उनका प्रथम श्रेणी औसत 79.65 (37 मैचों में) दूसरे स्थान पर है।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026