---Advertisement---

‘माही मार रहा है’ से गुंज उठेगा चेन्नई का मैदान, IPL से पहले MS Dhoni ने की जमकर नेट में प्रैक्टिस, देखें Video

MS Dhoni: टीम इंडिया के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी सबसे ज़्यादा है और धोनी की एक झलक पाने के लिए सभी क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार रहता है। वहीं, इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 31, 2023 3:29 अपराह्न

MS Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni: टीम इंडिया के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी सबसे ज़्यादा है और धोनी की एक झलक पाने के लिए सभी क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार रहता है। वहीं, इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई के कप्तान MS Dhoni जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जमकर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

धोनी ने लगाए लंबे-लंबे छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने टीम को को इस बार चैंपियन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। क्योंकि कोरोना के बाद से पहली बार चेन्नई के मैदान पर CSK की टीम मैच खेलेगी। इस लिए धोनी आईपीएल से पहले ही अपने फिटनेस और बल्लेबाजी पर अभी से काम कर रहे हैं और अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहते हैं। वहीं, इस बार अगर धोनी के बल्ला पिछले आईपीएल सीजन की तरह चलता है तो हमें एक बार फिर सुनने को मिल सकता है ‘माही मार रहा है।’

Also Read: IND VS NZ: लखनऊ की खराब पिच पर लिया गया बड़ा एक्शन, पिच क्यूरेटर की हुई छुट्टी, नए पिच पर खेला जाएगा IPL

यहां देखें वीडियो:

आखिरी आईपीएल हो सकता है धोनी का

आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों में सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी अब 41 साल के हो गए हैं और उनका यह आईपीएल सीजन आखिरी सीजन हो सकता है। पिछले आईपीएल में धोनी ने चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा ने की थी। लेकिन चेन्नई टीम का सबसे खराब प्रदर्शन रहा था और उनको एक बार फिर कप्तान बनाया गया है। CSK टीम को चार बार चैंपियन बनाने वाले धोनी इस बार भी चेन्नई को चैंपियन बनाकर आईपीएल से संन्यास लेना चाहेंगे।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026