---Advertisement---

Ind vs Aus: फैंस को याद आए ऋषभ पंत, जमकर लगाए नारे, देखें वीडियो क्लिप

ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के दौरान क्रिकेट फैंस ने उनके नाम के नारे लगाए।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 11, 2023 4:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और अंतिम मैच में तीसरे दिन टीम इंडिया ने ज़बरदस्त वापसी की हैं। शुभमन गिल के शतक की बदौलत टीम इंडिया की वापसी संभव हो सकी। चेतेश्वर पुजारा ने भी 42 अहम रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 245 रन है। क्रीज़ पर अभी विराट कोहली मौजूद है। टीम इंडिया अभी भी 235 रनों से पीछे है।

फैंस को याद आए ऋषभ पंत

फैंस को ऋषभ पंत की बहुत याद आ रही हैं। ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों की टेस्ट मैच में बहुत धुनाई करते थे। ऋषभ विशेष रूप से नाथन लायन के खिलाफ काफी बड़े शॉट्स लगाते थे। यही वजह है कि फैंस ऋषभ पंत को इतना मिस कर रहे हैं। एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मैदान में आए दर्शक ऋषभ पंत के लिए नारे लगा रहे हैं।

लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गए थे। इस घटना को दो महीनों से अधिक का समय बीत गया है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि पंत को काफी लंबे अंतराल के लिए क्रिकेट से दूर रहना होगा। ऋषभ पंत आईपीएल से पहले ही बाहर हो चुके है। यदि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँच जाती है तो भी पंत वो मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भी होने वाला है। ऋषभ पंत उसमें भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026