---Advertisement---

Ind vs AUS: भारत को चटकाने होंगे 6 और विकेट, बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही पिच

पहले दिन के खेल की समाप्ती होने तक भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट लिए थे। उस्मान ख्वाजा शतक बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 10, 2023 11:03 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ind vs AUS: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी फिलहाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और निर्णायक मुकाबला चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर खबर लिखे जाने तक 270 रन है और उनके चार बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए हैं। अभी उस्मान ख्वाजा 116 के व्यक्तिगत स्कोर पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। क्रिस ग्रीन भी उनका शानदार तरीके से साथ दे रहे हैं। वे 69 के निजी स्कोर पर नाबाद हैं।

बल्लेबाज़ी के अनुकूल नज़र आ रही पिच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की ये पिच अबतक के खेल में बल्लेबाज़ी के अनुकूल नज़र आई है। भारत के फिरकी गेंदबाज़ों को पिच से कोई विशेष मदद नहीं मिली है। विकेट लेने के लिए गेंदबाज़ों को काफी धैर्य रखना पड़ रहा है। अभी तक मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज़ों को पवेलियन की राह दिखाई है। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने एक विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने भी एक बल्लेबाज़ को अपनी फिरकी के जाल में फसाया है। हालांकि ये बात बिल्कुल तय है कि जैसे- जैसे पिच दिन के साथ पुराना होता जाएगा वैसे-वैसे इसपर बैटिंग करना और भी कठिन होता जाएगा।

Also Read: MI VS DC WPL 2023: SAIKA ISHAQUE की जबरदस्त गेंद के आगे कुछ नहीं कर सकी SHAFALI VERMA, हुई बोल्ड, देखें VIDEO

भारतीय टीम जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को करना चाहेगी ऑलआउट

आज फिलहाल चौथे टेस्ट मैच का दूसरा दिन चल रहा है। ऐसे में टीम इंडिया बिल्कुल भी नहीं चाहेगी कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ 400+ रन बनाए। क्योंकि ऐसा करने का मतलब होगा कि ऑस्ट्रेलिया दूसरे दिन भी अधिकांश समय तक बैटिंग करेगी और लगभग शाम को टीम इंडिया के बैटिंग की बारी आएगी। चौथे पारी में भी टीम इंडिया को भी बैटिंग करनी है। टार्गेट जितना ज़्यादा छोटा हो टीम इंडिया के लिए उतना ही अच्छा होगा। अब देखना ये है कि कितने देर में टीम इंडिया के गेंदबाज़ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों को ऑलआउट करते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026