---Advertisement---

IND vs AUS: कंगारुओं की अब खैर नहीं! बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच अब धर्मशाला में नहीं इस खूबसूरत स्टेडियम में खेला जाएगा

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) की शुरुआत 9 फरवरी से ही हो गई है। वहीं, पहले मैच में भारतीय टीम ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 13, 2023 11:27 पूर्वाह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) की शुरुआत 9 फरवरी से ही हो गई है। वहीं, पहले मैच में भारतीय टीम ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने एक पारी और 132 रनों से शानदार जीत हासिल की। वहीं, सीरीज का अब दूसरा मुकाबला दिल्ली के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि सीरीज का तीसरा मैच जो धर्मशाला के मैदान पर खेला जाना था अब उसे दूसरे मैदान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

होलकर के मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला के मैदान पर 1 से 5 मार्च तक खेला जाना था। लेकिन अब BCCI ने बड़ा फैसला लिया है और तीसरे मुकाबले के लिए अब नया स्टेडियम चुना गया है। सीरीज का तीसरा मुकाबला होलकर स्टेडियम, इंदौर के मैदान पर खेला जाएगा। यहां पर अभी हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों की सीरीज का एक मैच खेला गया था और इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।

Also Read: IND W vs PAK W: पाकिस्तान टीम को ध्वस्त करने के बाद भारतीय महिला टीम को Virat Kohli ने दी बधाई, लिखा खास संदेश

इस वजह से बदलना पड़ा मैदान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत के मास्टरकार्ड ऑस्ट्रेलिया दौरे का तीसरा टेस्ट, जो मूल रूप से 1 से 5 मार्च तक एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला में होने वाला था, अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है। धर्मशाला में इस समय कठोर सर्दी है और मैदान के आउटफ़ील्ड में पर्याप्त घास की मात्रा नहीं है और पूरी तरह से विकसित होने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी।

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा, 2022-23 – टेस्ट सीरीज

  • दूसरा टेस्ट 17 – 21 फरवरी, दिल्ली
  • तीसरा टेस्ट 1 – 5 मार्च, इंदौर
  • चौथा टेस्ट 9 – 13 मार्च, अहमदाबाद

Also Read: BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026