---Advertisement---

IND W vs PAK W: पाकिस्तान टीम को ध्वस्त करने के बाद भारतीय महिला टीम को Virat Kohli ने दी बधाई, लिखा खास संदेश

IND W vs PAK W: साउथ अफ्रीका में इस समय महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World 2023) खेला जा रहा है और 12 फरवरी को भारत और पाकिस्तान महिला टीम (IND W vs PAK W) के बीच न्यूलैंड्स, केप टाउन के मैदान पर मुकाबला खेला गया और इस मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 13, 2023 10:49 पूर्वाह्न

IND W vs PAK W
Follow Us
---Advertisement---

IND W vs PAK W: साउथ अफ्रीका में इस समय महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World 2023) खेला जा रहा है और 12 फरवरी को भारत और पाकिस्तान महिला टीम (IND W vs PAK W) के बीच न्यूलैंड्स, केप टाउन के मैदान पर मुकाबला खेला गया और इस मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल कर वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की है। वहीं, मैच के बाद भारतीय महिला टीम को सभी ने बधाई दी। लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक बेहतरीन संदेश लिखा और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

विराट कोहली ने लिखा खास संदेश

टीम इंडिया को अपनी बेहतरीन पारी से टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जीत दिलाने वाले बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने ट्विटर पर भारतीय महिला टीम की जीत पर बधाई देते हुए लिखा कि, ‘पाकिस्तान के खिलाफ एक उच्च दबाव वाले खेल और एक कठिन लक्ष्य का पीछा करने वाली हमारी महिला टीम की जीत कितनी शानदार रही। खेल अपनाएं और महिला क्रिकेट को ऊंचा और ऊंचा ले जाएं। आप सभी को अधिक शक्ति। भगवान भला करे।’

Also Read: IND vs AUS: ‘कप्तानी आसान नहीं’ Rohit Sharma ने साझा किया मजेदार किस्सा, Video देख नहीं होगा यकीन

मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने अपने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाई। पाक टीम की तरफ से कप्तान बिस्माह मारूफ ने शानदार पारी खेली और उन्होंने 55 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जेमिमाह रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी की बदौलत (53) और ऋचा घोष की ताबड़तोड़ 31 रनों की पारी ने भारतीय टीम को मैच में जीत दिलाने में मदद की।

Also Read: BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026