---Advertisement---

IND vs AUS: Yashasvi Jaiswal और Virat Kohli की टॉप क्लास बैटिंग देख कंगारूओं के छूटे पसीने, क्या भारत जीत की और अग्रसर? जानें डिटेल

IND vs AUS: क्या पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पटखनी देने को तैयार है भारतीय टीम, बता दें कि भारतीय बल्लेबाजों की बेहतरीन प्रदर्शन कर पर्थ में भारत का झंडा गाड़ दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 24, 2024 4:03 अपराह्न | Updated: नवम्बर 24, 2024 5:52 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर पर्थ में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्या इंडिया और क्या ऑस्ट्रेलियन फैंस सबने जमकर भारतीय बल्लेबाजों को सराहा, वही विराट और यशस्वी की शानदार बैटिंग की बदौलत कंगारू टीम को 534 रनों का लक्ष्य दिया। बता दें कि दोनों ने शतकीय पारी खेली। वहीं अब कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर दूसरी पारी में बल्लेबाजों की तरह गेंदबाद भी शानदार प्रदर्शन करते है तो भारतीय टीम को IND vs AUS पहले टेस्ट मैच को जितने से कोई नहीं रोक सकता है। हालांकि अभी इस मैच में दो दिन का समय बचा है, देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैसी बल्लेबाजी करते है।

IND vs AUS टेस्ट मैच में Virat Kohli ने विरोधियों को दिया करार जवाब

बीते कई मैचों से Virat Kohli का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। जिसके बाद उनपर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। वहीं आज के मैंच में कोहली ने दिखा दिया कि उन्हें किंग कोहली क्यों कहा जाता है। बता दें कि IND vs AUS पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट ने अपने प्रदर्शन से सभी विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है। उन्होंने 143 गेंदों पर शानदार 100 रन बनाया और नाबाद रहे। जिसमे 8 चौके और 2 छक्के शामिल है।

IND vs AUS टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने कंगारूओं को चौकाया

IND vs AUS मैच में जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन कर सबकों चौंका दिया है। यहां तक की कंगारू टीम के खिलाड़ी भी जायसवाल का खेल देख दंग रह गए। बता दें कि यशस्वी ने 297 गेंदों पर 161 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के भी जड़े। उनके रनों के बदौलत ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया टीम को कुल 534 रनों का लक्ष्य दिया है।

IND vs AUS के पहले टेस्ट मैच में जीत की और अग्रसर टीम इंडिया

भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सहारे ही कंगारू टीम के बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने महज 104 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया था।वहीं अगर दूसरी पारी में भी टीम इंडिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी होती है तो भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना मुश्किल नहीं होगा। हालांकि अभी दो दिन का खेल बाकी है। देखना होगा कि क्या इस मैच का नतीजा क्या रहता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026