---Advertisement---

IND vs AUS: शुभमन के अभ्यास के लिए राहुल द्रविड़ ने उठाया बैट और फिर…देखिए Video

शुभमन गिल का बल्ला अभी आग उगल रहा है। किसी भी टीम के खिलाफ उनको बैटिंग करने में कोई परेशानी नहीं आ रही है। अभी फिल्हाल गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 17, 2023 2:44 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज़ का आगाज़ होने जा रहा है। सीरीज़ का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए तैयार दिख रही हैं। पहले मैच में रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या कप्तानी का जिम्मा उठाएंगे। हालांकि दूसरे और तीसरे मैच में रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान होंगे। दोनों ही टीमें इस सीरीज़ को वनडे वर्ल्ड कप के तैयारी के साथ जोड़कर देखेगी। शुभमन गिल के ऊपर सभी क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें रहेंगी। विराट कोहली का भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है।

राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल को करवाया स्पेशल ट्रेनिंग

इस सीरीज के प्रथम मैच से पूर्व टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन को एक स्पेशल ट्रेनिंग कराया। द्रविड़ ने शुभमन के अभ्यास के लिए खुद बैट उठाया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी साझा किया है। राहुल द्रविड़ शुभमन गिल को फील्डिंग का अभ्यास करवा रहे थे। अभी तक शुभमन गिल ने बल्ले से तो काफी शानदार खेल दिखाया है लेकिन स्लिप में फील्डिंग करते वक़्त उनसे गलतियां हो जाती हैं।

Also Read: WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एक जीत ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल, जानें कौन कहां पहुंचा

इस साल गिल जड़ चुके है 5 शतक

शुभमन गिल अभी फिलहाल अपने करियर के सबसे अच्छे दौर से गुजर रहे है। साल 2023 में शुभमन गिल अभी तक 5 अंतराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। तीन महीने के भीतर ही 5 शतक लगाना काफी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। न्यूज़ीलैंड दौरे पर शुभमन ने पहले वनडे मैच में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। अहमदाबाद के मैदान पर उन्होंने T20 कैरियर का अपना पहला शतक लगाया। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मैच में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने काफी अच्छी बैटिंग की थी।

Also Read: Hero Splendor Plus और Honda Shine 100 में से कौन सी बाइक कराएगी असली मौज, एक झलक में देखें बड़े अंतर

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026