---Advertisement---

IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने पहले सेशन में ही ढाया कहर, कंगारू टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज को किया चलता, देखें Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बार फिर टॉस मेहमान टीम के पक्ष में गिरा और कप्तान पैट कम्मिंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 17, 2023 12:04 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बार फिर टॉस मेहमान टीम के पक्ष में गिरा और कप्तान पैट कम्मिंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम को पहले सेशन में भी भारतीय स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने दो बड़े झटके दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अश्विन ने झटके दो विकेट

टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने आज दिल्ली के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पहले सेशन में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के दो शानदार बल्लेबाज को अपनी फिरकी के जाल में फसाया और पवेलियन का रास्ता दिखाया। अश्विन ने अपने एक ही ओवर में कंगारू टीम के मारनस लबसचगने और स्टीव स्मिथ को आउट किया। जिसके बाद मेहमान टीम बैकफुट पर चली गई है। अश्विन ने पहले लबसचगने को एलबीडबल्यू आउट किया उसके बाद बल्लेबाजी करने आए स्मिथ को 0 रन पर ही विकेटकीपर द्वारा कैच कराकर आउट किया।

Also Read: IND vs AUS: 100वें टेस्ट मैच में खास अंदाज में मैदान पर उतरे Cheteshwar Pujara, Video देख खुश हो जाएगा आप का दिल

यहां देखें वीडियो:

पहले सेशन का खेल खत्म

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी और पहले दिन का पहले सेशन का खेल खत्म होने तक कंगारू टीम के 3 विकेट 94 रन पर ही गिर गए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए पहले सेशन में सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी की और वह अभी 50 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ने 2 विकेट और शमी ने 1 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।

Also Read: PSL 2023: लाइव मैच में आग बबूला हुए Mohammad Amir, कप्तान Babar Azam की तरफ गुस्से में फेंकी गेंद, देखें चौंकाने वाला Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026