---Advertisement---

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट में ‘सीना तान चला कप्तान’, खूब गरजा Rohit Sharma का बल्ला, शतक ठोक मचाया हल्ला

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन आज खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, इसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 10, 2023 12:54 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 10, 2023 2:09 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन आज खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। वहीं, इसके जवाब में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला नागपुर के मैदान पर जमकर चला और शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया की पकड़ मजबूत कर दी है।

रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार शतक

पहले टेस्ट मैच में जहां बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने में मुश्किल हो रही वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक जड़ा और टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार शतक ठोका। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से कोई और बल्लेबाज नहीं चल सका। कप्तान रोहित शर्मा अभी 100 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

Also Read: IND vs AUS: गेंद से छेड़छाड़ या लगाया मरहम! Ravindra Jadeja के विवाद पर आया बड़ा अपडेट, जानें मामला

ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 177 रन पर हुई ऑलआउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खेला गया और ऑस्ट्रेलिया की टीम मात्र 177 रनों पर ही सिमट गई। कंगारू टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मारनस लबसचगने ने बनाए और वह 49 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट चटकाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (wk), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड।

Also Read: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दिखी गरमा-गर्मी, लाबुशेन को धमकाते हुए R Ashwin का वीडियो वायरल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Hardik Pandya

अप्रैल 13, 2026

Lalit Modi

अप्रैल 12, 2026