---Advertisement---

IND vs AUS: पहले दिन का खेल खत्म कंगारू टीम हुई पस्त, मात्र 263 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जा रहा है और आज पहले दिन का खेल समाप्त (Stump Day 1) होने तक टीम इंडिया ने अपनी अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम मात्र ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 17, 2023 5:02 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जा रहा है और आज पहले दिन का खेल समाप्त (Stump Day 1) होने तक टीम इंडिया ने अपनी अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम मात्र 263 रनों पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से केवल उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ही अच्छी पारी खेल पाए और इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया टीम 263 रन बना पाई। वहीं, जवाब में भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 21 रन बना ली है।

गेंदबाजों ने दिखाया दम

भारतीय टीम टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी और टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहले दिन ही ऑल आउट कर दिया। भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज़्यादा विकेट झटके और उन्होंने मात्र 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, भारतीय स्पिनरों ने भी शानदार गेंदबाजी की और रवि अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके।

Also Read: IND vs AUS: गेंद के बाद Mohammed Shami की इस हरकत पर आया सभी भारतीय फैंस का दिल, देखें Video

उस्मान और पीटर ने जड़ा अर्धशतक

दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 81 रन बनाए। वहीं, 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 72 रन बनाकर नाबाद लौटे। इन दोनों खिलाड़ी के अलावा कप्तान पैट कम्मिंस ने 33 रनों की पारी खेली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।

Also Read: IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने पहले सेशन में ही ढाया कहर, कंगारू टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज को किया चलता, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026