---Advertisement---

IND vs AUS: विराट कोहली ने खत्म किया टेस्ट में शतकों का इंतज़ार, 1205 दिन बाद लगाया टेस्ट फॉर्मेट में शतक

टेस्ट फॉर्मेट में विराट कोहली के शतक के लिए उनके फैंस को कुल 1205 दिनों का इंतज़ार करना पड़ा। ये शतक टेस्ट फॉर्मेट में कोहली का 28वां टेस्ट शतक है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 12, 2023 2:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मैच में टीम इंडिया काफी अच्छे पोजिशन में पहुँच गई है। विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है। वे अभी भी क्रीज़ पर मौजूद है। बल्लेबाज़ी में अभी अक्षर पटेल उनका साथ दे रहे है। तीन साल और चार महीने बाद, विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में शतक बनाया। आखिरी टेस्ट शतक उन्होंने 23 नवंबर 2019 को लगाया था।

विराट कोहली ने दोहराई ये विशेष उपलब्धि

इस शतक के साथ, कोहली ने एक विशेष उपलब्धि दोहराई है। इस उपलब्धि को सुनील गावस्कर ने 40 साल पहले हासिल किया था। 1983 में भारत में अपना 50वां टेस्ट खेल रहे गावस्कर ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया। हैरानी की बात यह है कि कोहली का भी यह घरेलू धरती पर 50वां टेस्ट है और गावस्कर की तरह उन्होंने भी शतक के साथ इसका जश्न मनाया। इसमें एकमात्र अंतर यह था कि गावस्कर ने भारत में अपना 14वां शतक लगाया, जबकि कोहली आज 13वां शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का यह 8वां टेस्ट शतक है।

ये भी पढ़ेंः Cricket Viral Video: जब Virat Kohli ने अपनी घातक गेंद से किया था Kevin Pietersen को आउट, देखें Video

टीम इंडिया ने चौथे दिन कुछ इस प्रकार से की बैटिंग की शुरुआत

कोहली ने सत्र की सकारात्मक शुरुआत की। गौरतलब है कि कोहली ने पहले दो सत्रों में एक भी चौका नहीं लगाया और फिर तीन गेंदों में दो छक्के लगाए। इस बेहतरीन बल्लेबाजी वाली पिच पर कोहली थोड़ा दबाव में थे, लेकिन फिर उनका आत्मविश्वास बढ़ा। लंच के समय कोहली 88 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने 220 गेंदों का सामना किया था। कोहली 40 के स्ट्राइक-रेट से स्कोर कर रहे थे। भारतीय टीम को किसी प्रकार की जल्दबाज़ी करने की ज़रूरत नहीं थी। आज पहले सेशन में भारत ने 32 ओवरों में रवींद्र जडेजा के एक विकेट खोकर 73 रन बना लिए थे। लंच के बाद हालांकि पारी की रफ्तार में तेजी आई। केएस भरत ने गियर बदला और कैमरन ग्रीन के एक ही ओवर में 21 रन जड़ दिये।

Also Read: IND VS AUS: दूसरे दिन का खेल समाप्त, कंगारू टीम ने बनाए 480 रन, टीम इंडिया के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026