---Advertisement---

IND vs AUS: Virat Kohli ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से वनडे सीरीज हार गई। लेकिन इस सीरीज में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 23, 2023 1:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम के कमाल की गेंदबाज़ी के आगे भारतीय टीम के बल्लेबाज़ तीसरे वनडे मैच में कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि इस मैच में भी स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने अर्धशतक ज़रूर जड़ा लेकिन ये अर्धशतक टीम इंडिया के काम नहीं आ सका। तीसरे मैच में एकबार फिर भारत के T20 बल्लेबाज़ सूर्याकुमार यादव वनडे में फेल हो गए। वे पहले ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि इस बार वे मिशेल स्टार्क के बजाय बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज़ ऐशटन एगर की गेंद पर आउट हुए। एगर ने यादव को बोल्ड कर दिया। इन सबके बीच भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है।

रिकी पोंटिंग इस मामले में कोहली से पिछड़े

इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने एक अलग ही बल्लेबाज़ बन जाते है। ऑस्ट्रेलिया के सामने उनका प्रदर्शन कमाल का रहता है। चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन कोहली का बल्ला इस मैच में भी खामोश नहीं रहा। वे 52 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।

Also Read: 36 साल के Suresh Raina ने दिखाई पावरफुल बल्लेबाजी, 14 गेंदों में कूट दिए 64 रन, देखें Video

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के वनडे मैचों में सबसे अधिक रन स्कोर करने वाले बल्लेबाज़

इस लिस्ट में सबसे उपर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में खेलते हुए कुल 3077 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर मौजूदा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ वनडे में खेलते हुए कुल 2208 रन बनाए है। इसी सूची में अब तीसरे नंबर पर विराट कोहली आ गए है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट खेलते हुए कुल 2172 रन बनाए है। रिकी पोंटिंग अब चौथे स्थान पर खिसक गए। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए कुल 2164 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। धोनी ने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 1660 रन बनाए।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026