---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: शतक से चूकें रहाणे, हवा में 5 सैकेंड तक छलांग लगाकर ग्रीन ने पकड़ा अद्भुद कैच, बल्लेबाज भी रह गए भौचक्के

Ind vs Aus WTC Final 2023:  विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने अपनी कमाल की पारी से टीम इंडिया को मुश्किलों से निकाला। वहीं उनका साथ इस दौरान हरफनमौला खिलाड़ी शार्दूल ठाकुर ने दिया। इसी बीच रहाणे अपने शतक से चूक गए है। कैमरन ग्रीन ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 9, 2023 6:22 अपराह्न

Ind vs Aus WTC Final 2023
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023:  विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने अपनी कमाल की पारी से टीम इंडिया को मुश्किलों से निकाला। वहीं उनका साथ इस दौरान हरफनमौला खिलाड़ी शार्दूल ठाकुर ने दिया। इसी बीच रहाणे अपने शतक से चूक गए है। कैमरन ग्रीन ने रहाणे का जबरदस्त कैच लपका। इसी कैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने हवा में लगभग 5 सैकेंड तक छलांग लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ग्रीन ने रहाणे का कमाल का कैच पकड़ा

दरअसल, सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गेंद की कमान पैट कमिंस के हाथ में थी। वहीं स्ट्राइक पर अनुभवी सीनियर खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर रहे थे। लंच के बाद वह पहला ही ओवर खेल रहे थे। तभी इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे ने थर्ड मैन की तरफ शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, रहाणे ने शॉट तो अच्छा खेला था। लेकिन, वहां खड़े हुए कैमरन ग्रीन ने बेहतरीन कैच लपक लिया। खुद रहाणे को भी उनके इस कैच पर यकीन नहीं हुआ। जिसका अंदाजा आप भी वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

शतक से चूके रहाणे

रहाणे एक लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे है। उन्होंने अपने कमबैक मुकाबले में कंगारूओंं की धज्जियांं उड़ा कर रख दी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का कोई भी गेंदबाज नहीं छोड़ा। जिसे अपनी पारी से परेशान नहीं किया हो। इसी बीच उन्होंने अपनी पारी से हर किसी को प्रभावित किया है। रहाणे ने 128 गेंदो का सामना करते हुए 89 रनों की पारी खेली। वह अपने शतक से केवल 11 रनों से चूक गए। उनकी पारी में 11 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026