---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: सिराज को मिली पहली सफलता, खुशी के मारे विराट कोहली ने लगाया मैदान का चक्कर तो किंग के गले जा लगे तेज गेंदबाज

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम की खराब ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 7, 2023 4:09 अपराह्न

WTC Final 2023
Follow Us
---Advertisement---

Ind vs Aus WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम की खराब शुरूआत रही। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपना विकेट सस्ते में देकर पवेलियन लौटे। इस विकेट के बाद किंग कोहली के जश्न का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सिराज को मिली पहली सफलता

दरअसल, पारी का 4 ओवर चल रहा था। इस दौरान गेंद की कमान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के हाथ में थी। वहीं स्ट्राइक पर बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने ख्वाजा को विकेट के पीछे श्रीकर भरत के हाथों में कैच आउट कराया। इस विकेट को लेने के बाद ही विराट कोहली खुशी के मारे झूम उठे। वहीं सिराज कोहली के गले जा लगे। वहीं सभी खिलाड़ियों ने विकेट चटकाने के लिए तेज गेंदबाज कोशाबाशी दी। जिसका अंदाजा आप वायरल हो रही वीडियो को देख कर लगा सकते है।

https://twitter.com/Imganesh2004/status/1666394029624524801

ये भी पढ़ें: ‘Rahul Gandhi के लिए जोरदार थप्पड़ के समान व्हाइट हाउस का बयान’, ‘खतरे में लोकतंत्र’ को लेकर BJP ने साधा निशाना

ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरूआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की खराब शुरूआत रही। सिराज और मोहम्मद शमी ने पारी की शुरूआत से ही डेविड वॉर्नर और ख्वाजा पर प्रेशर बनाए रखा। वहीं ख्वाजा बिना खाता खोले ही शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे। कंगारू टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 26 रन रहा। वहीं क्रीज पर लबुशेन और वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे है।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest: रंग लाई गृहमंत्री अमित शाह की मेहनत, अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करेंगे पहलवान!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026