---Advertisement---

IND vs BAN Asia Cup 2023: कोलंबो में बरसे शार्दुल , विकेट लेकर बांग्लादेशी बल्लेबाजों के उड़ाए होश

IND vs BAN Asia Cup 2023: भारत के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाते हुए 2 विकेट हासिल कर बांग्लादेश की टीम को पूरी तरह से बैक फुट पर धकेल दिया है।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 15, 2023 4:49 अपराह्न

SHARDUL
Follow Us
---Advertisement---

IND vs BAN Asia Cup 2023: भारत और बांग्लादेश के बीच कोलंबो में खेले जा रहे मैच में स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंद कि फिरकी में बांग्लादेशी बल्लेबाअजों को फंसाते हुए होश ठिकाने लगा दिए। आपको बता दें कि प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट झटककर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया।

शार्दुल ने प्रेमदासा में बरपाया कहर

भारत के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर कोलंबो में खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान मैदान पर कहर बरपाते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाजों को चारो खाने चित कर दिया। आपको बता दें कि शार्दुल ठाकुर ने प्रेमदासा के मैदान पर 2 विकेट लेकर बांग्लादेश को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। शार्दुल ने बांग्लादेशी बल्लेबाज तंज़ील हसन और अनामुल हक़ का विकेट लेकर बांग्लादेशी खेमे में डर का माहौल पैदा कर दिया। शार्दुल के अलावे अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी ने भी 1-1 विकेट लिए।आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 101/4 रन बना लिए थे।

भारत पहले ही बुक कर चूका फाइनल स्लॉट

भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में अपनी स्थान पहले ही पक्का कर चुकी है। आपको बता दें कि भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका कि टीम से होगा जिसने एक अन्य सुपर 4 के मुकाबले में पाकिस्तान कि टीम को एशिया कप से आउट कर रविवार को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम 2018 के बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। भारत ने साल 2018 के एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश की टीम को हराकर 7 वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं अगर श्रीलंका कि बात करे तो टीम ने अब तक कुल 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी जीती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026

Ajinkya Rahane

अप्रैल 15, 2026

Praful Hinge

अप्रैल 14, 2026

Yuzvendra Chahal

अप्रैल 13, 2026

Hardik Pandya

अप्रैल 13, 2026

Lalit Modi

अप्रैल 12, 2026