---Advertisement---

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 के बीच सोशल मीडिया ऐप X पर #SaraTendulkar क्यों ट्रेंड करने लगी, जानें पूरा मामला

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : भारत बनाम बांग्लादेश वर्ल्ड कप मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को देखने के लिए सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम पहुंची। सारा के मैच के दौरान रिएक्शन ने सबका ध्यान खींच लिया। उनके रिएक्शन वीडियो स्पेशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 19, 2023 4:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 : भारत बनाम बांग्लादेश वर्ल्ड कप मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को देखने के लिए सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम पहुंची। सारा के मैच के दौरान रिएक्शन ने सबका ध्यान खींच लिया। उनके रिएक्शन वीडियो स्पेशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगे।

सारा तेंदुलकर ने भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल कोई बल्लेबाजी के दौरान खूब तालियां बजाईं। गिल ने जब सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया तो सारा खुशी से झूम उठी। इसके बाद 10 वें ओवर में गिल ने नुसुम अहमद के ओवर में दो छक्के लगाए तब सारा तालियां बजाती नजर आईं। सारा सिर्फ गिल की बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि फील्डिंग से भी बेहद खुश नज़र आ रही थी। गिल ने जिस वक्त तौहीद का कैच पकड़ा तो सारा जान मानने लगी। सारा के रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रहे हैं इतना ही नहीं शुभमन के छक्कों चौकों के बाद सारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्रेंड तक करने लग गई।

भारत की चौथी जीत

IND vs BAN ICC ODI World Cup 2023 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप 2023 में ये लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली। विराट ने इस मुकाबले में अपने ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 का शतक भी जड़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी भारत ने 41.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर जीत हासिल की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026

Leave a Comment