---Advertisement---

IND vs ENG : क्या हो गई है भारत की जीत पक्की, इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच से पहले भारतीय फैन्स ने किया ‘हवन’

भारत आज अपना छठा मुक़ाबला गत चैंपियन इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लखनऊ में खेलेगा। इस मुक़ाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम फैन्स ने भारत की जीत के लिए हवन किया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 29, 2023 12:54 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs ENG : आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जा रहा है। आज वर्ल्ड कप का 29 वाँ मुक़ाबला इंग्लैंड और भारत के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। ये भारत और इंग्लैंड का वर्ल्ड कप में छठा मुक़ाबला है।

लेकिन ऐसा लग रहा है कि भारत ये मुक़ाबला जीत लेगा। क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत के किए हवन करना शुरू कर दिया है।

वायरल हो रहा वीडियो

क्रिकेट को भारत में एक त्योहार माना जाता है। इतना ही नहीं भारतीयों की क्रिकेट से गहरी भावनाएँ जुड़ी हैं। ऐसे में भारत और इंग्लैंड मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैन्स ने टीम की जीत के किए हवन किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो वाराणसी के क्रिकेट प्रशंसकों का है, जो भारत की जीत के लिए हवन कर रहे हैं। वीडियो में फैन्स ने कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित कई और खिलाड़ियों की तस्वीरें लें रखी हैं।

इंग्लैंड के लिए अहम है मैच

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला IND vs ENG ये मुक़ाबला इंग्लैंड के लिए बहुत अहम है। अगर आज डिफ़ेंडिंग चैंपियन यानी इंग्लैंड भारत के ख़िलाफ़ मैच हार जाता है तो वो ICC ODI World Cup 2023 की रेस से बाहर हो जाएगा।

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड और भारत

भारत का वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने वर्ल्ड कप में 5 मैच खेलते हुए पाँचों में जीत हासिल की। 5 जीता और 10 अंक के साथ भारत आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर है। वहीं वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन टीम इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा सकी। इंग्लैंड ने 5 मैच खेलते हुए बस एक में जीत हासिल की। एक जीत और दो अंक के साथ इंग्लैंड आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में आख़िरी यानी 10 वें स्थान पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026