---Advertisement---

Bahraich Viral Video: रीलबाजी या रियल मसीहा! घायल महिला को हीरो स्टाइल गोद में ले जाते SHO को देख शुरू हुई बहस, पुलिस ने दी सफाई

Bahraich Viral Video: घायल महिला को देखकर एसएचओ अधिकारी ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिस पर पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2026 1:33 अपराह्न

Bahraich Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bahraich Viral Video: पुलिस जनता की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर है या सिर्फ कहने सुनने की बातें नहीं है। बहराइच में कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी। जहां कुछ लोग रीलबाजी का शौक तो कुछ लोग रियल लाइफ मसीहा बता रहे हैं। दरअसल एसएचओ घायल महिला को फुल ऑन फिल्मी स्टाइल में गोद में लिए हुए देखा गया जिसके बाद कुछ लोग इसे अलग नजरिए से देखने लगे। सोशल मीडिया पर जारी बवाल के बीच अब बहराइच पुलिस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Bahraich Viral Video में पुलिस की नेकी पर लोगों ने उठाए सवाल

बहराइच वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि एक एसएचओ घायल महिला को अस्पताल ले जाते हुए दिखे यह पता नहीं चल पाया कि उन्होंने अस्पताल जल्दी पहुंचने के लिए अपने पीछे आ रही पुलिस वैन का इस्तेमाल क्यों नहीं किया। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एसएचओ महिला को गोद में उठाए हुए बीच सड़क जा रहे हैं। इस दौरान वह बेसुध नजर आ रही है। जहां वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जहां कुछ लोग एसएचओ के दरियादिली की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं।

एसएचओ अधिकारी पर क्या बहस कर रहे लोग

जहां एक यूजर ने बहराइच वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, रीलबाजी का शौक जो ना कर दे। इंस्पेक्टर साहब बॉलीवुड हीरो स्टाइल में घायल महिला को गोद में उठाकर अस्पताल ले जा रहे हैं जबकि पुलिस की गाड़ी 10 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से होले होले पीछे चल रही है पूरे देश में रील का रोजगार टॉप पर है ।

बहराइच पुलिस ने वायरल वीडियो की बताई सच्चाई

बहराइच वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा, “दिनांक 28.08.2026 को गश्त के दौरान थाना खैरीघाट पुलिस को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व बेहोश गायत्री देवी (उम्र लगभग 55 वर्ष) सड़क पर पड़ी मिली थी। चूंकि सिंह अस्पताल (डॉ. शिव शरण सिंह) दुर्घटनास्थल से मात्र 30-35 मीटर की दूरी पर स्थित था तथा सरकारी गाड़ी करीब 250 मीटर दूर थी, इसलिए पीड़िता को बिना समय गँवाए तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया तभी पीछे से सरकारी गाड़ी आ गयी और किसी पब्लिक के व्यक्ति द्वारा वीडियो बना कर पोस्ट कर दिया गया। पीड़िता को त्वरित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर जान बचाना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। अस्पताल मे तत्काल पीड़िता का समुचित उपचार कराकर पीड़िता की जान बचाई गई।”

@Benarasiyaa X चैनल पर इस वीडियो को 372000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026