---Advertisement---

IND vs ENG : इंग्लैंड के ख़िलाफ़ हिटमैन की तूफ़ानी पारी, इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़ा ये रिकॉर्ड

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तूफ़ानी पारी खेलते हुए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के 18000 रन पूरे किए। इसके अलावा उन्होंने भारत की कप्तानी करते हुए मैचों का शतक भी लगाया।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 29, 2023 6:36 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 30, 2023 11:51 पूर्वाह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND vs ENG : आज वर्ल्ड कप का 29 वाँ मुक़ाबला इंग्लैंड और भारत के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने भारत बनाम इंग्लैंड मुक़ाबले में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के 18000 रन पूरे किए।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। लेकिन रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 101 गेंदों में 87 रन बटोरे।

सचिन विराट के क्लब में शामिल हुए हिटमैन

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैच खेलते हुए रोहित शर्मा ने अपने 18000 इंटरनेशनल रन पूरे किए। उन्होंने 457 इंटरनेशनल पारियों में ये आँकड़ा पार किया। 18000 रन बनाने का कारनामा इससे पहले भारत के सिर्फ़ चार बल्लेबाज़ों ने किया है। रोहित के अलावा विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 18000 से ज़्यादा रन बनाए हैं।

बतौर कप्तान लगाया मैचों का शतक

रोहित ने IND vs ENG ICC ODI World Cup 2023 मुक़ाबले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने भारत की कप्तानी करते हुए आज अपना 100 वाँ इंटरनेशनल मैच खेला। रोहित कप्तानी का शतक लगाने वाले भारत के सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विराट कोहली, सौरव गांगुली, कपिल देव और राहुल द्रविड़ ऐसा कर चुके हैं। ओवरऑल रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के 50वें खिलाड़ी बने।

रोहित ने अब तक 51 टी 20, 39 वनडे और 9 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने 73 मैच जीते हैं। जिसमें 29 वनडे, 39 टी 20 और 5 टेस्ट मैच शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026