---Advertisement---

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: अगर भारत को इंग्लैंड को हराना है, तो इन 3 खिलाड़ियों को अच्छा खेलना होगा; पढ़ें पूरी खबर

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों का चलना काफी जरूरी है। इंग्लैंड को हराने में इनका अहम योगदान हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 4, 2026 2:25 अपराह्न

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: इंडियन क्रिकेट टीम ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी अच्छा खेल दिखाया। इसी वजह से कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। अब सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स की निगाहें भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबले पर है। वीरवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर होने पर होने वाले इस मैच को जीतने के लिए इंडिया के 3 खिलाड़ियों को अपना दम दिखाना होगा। तभी हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड को हराना संभव हो पाएगा।

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: संजू सैमसन

मुंबई के वानखेड़े मैदान की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। ऐसे में भारत के पिछले मैच के हीरो मतलब संजू सैमसन को एक बार फिर जुझारू पारी खेलनी होगी और टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाना होगा।

कप्तान सूर्यकुमार यादव

टीम के कप्तान यानी सूर्यकुमार यादव अपने घर पर खेलेंगे। मुंबई उनका जाना-पहचाना स्टेडियम है, ऐसे में सभी फैन्स को उम्मीद होगी कि स्काई अपने 360 डिग्री क्रिकेट शॉट्स से इंग्लैंड को हक्का-बक्का कर दें और इंडिया फाइनल में पहुंच जाए।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय बॉलिंग की रीढ़ यानी जसप्रीत बुमराह को भी इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपना जलवा दिखाना होगा। साथ ही बुमराह को टीम के अन्य गेंदबाजों को भी एकजुट करना होगा और उन्हें बढ़िया परफॉर्मेंस के लिए प्रोत्साहित करना होगा। अगर बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया, तो इंडिया शान से फाइनल में पहुंच सकती है।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मैच

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबला वीरवार की शाम को खेला जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान सूर्यकुमार यादव इस नॉकआउट मैच में बिना किसी बदलाव के उतर सकते हैं। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, ईशान किशन, कप्तान सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरूण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में रखा जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 4, 2026

Mojtaba Khamenei

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026