---Advertisement---

Motorola Edge 70 Fusion: 7000mAh की पावरफुल बैटरी ही नहीं बल्कि कैमरा भी यूजर्स को देगा हाईटेक आनंद! लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर्स

Motorola Edge 70 Fusion: मोटरोला एज70 फ्यूजन स्मार्टफोन 6 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा. ये फोन अपने लीक फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है. यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 4, 2026 1:31 अपराह्न

Motorola Edge 70 Fusion
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 Fusion: मोटरोला अपनी किफायती कीमत और हाईटेक फीचर्स के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि, भारत में इसके यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. अगर आप भी किसी नए फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार मोटरोला एज 70 फ्यूजन को देख सकते हैं.ये फोन 6 मार्च 2026 को लॉन्च होने जा रहा है. इसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिल सकती है. इसके साथ ही हाईटेक कैमरा भी मिल सकता है. फोन के लीक फीचर्स काफी चर्चा में हैं.

Motorola Edge 70 Fusion फोन की बैटरी और चार्जर

मोटरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जर मिल सकता है. दावा किया जा रहा है कि, ये ताबड़तोड़ चलाए जाने के बाद भी 52 घंटे तक चल सकता है. सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग फोन को लंबा बैकअप दे सकती है.

मोटरोला एज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन का कैमरा

मोटरोला एज 70 फ्यूजन में शानदार कैमरा मिल सकता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा Sony LYT-710 सेंसर और OIS के साथ मिल सकता है. इसमें13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है. इस कैमरे से 4K @ 30fps और 1080p में 240fps  क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है. ये कैमरा मोटो एआई के साथ 2x से 10x तक के डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है. प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है.

मोटरोला के अपकमिंग स्म्राटफोन की डिस्प्ले, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

  1. मोटरोला के इस नए स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5K Quad-Curved OLED डिस्प्ले मिल सकती है. ये तेज धूप में भी काम करेगी.
  2. परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Snapdragon 7s Gen 4 का प्रोसेसर और Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है.
  3. यूजर को 8GB ,12GB रैम और 256GB, 512GB स्टोरेज  विकल्प मिल सकता है.
  4. पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है.
  5. Smart Water Touch 3.0 की टेक्नोलॉजी मिल सकती है. इसके जरिए गीले हाथों से भी फोन को चलाया जा सकता है.

मोटरोला एज 70 फ्यूजन की लीक कीमत

मोटरोला एज 70 फ्यूजन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को 25000 से 30000 की कीमत में पेश किया जा सकता है.

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

सितम्बर 7, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 5, 2026

iQOO 16

सितम्बर 4, 2026

iPhone Ultra

सितम्बर 4, 2026

Vivo T5 5G

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026