Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी जिनसे भारत को सावधान रहने की जरूरत, हल्के में लिया तो टूट सकता है खिताब का सपना

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्वकप 2026 सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमे पूरी ताकत के साथ उतरेंगी। मगर इंडिया को अपना खिताब बचाने के लिए इंग्लैंड के इन 3 खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा।

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF

Photo Credit: Google

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: मुंबई का वानखेड़े मैदान भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्वकप 2026 सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारियां कर चुका है। वीरवार को सभी क्रिकेट फैन्स की नजरें भारतीय टीम पर होंगी। टीम इंडिया आज इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतना चाहेगी, ताकि अपने खिताब की रक्षा करने की दिशा में आगे बढ़ सके। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर बड़ी योजना बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबला जीतने के लिए भारत को इंग्लैंड की टीम को पूरे मुकाबले में दबाकर रखना होगा। खासकर इन 3 खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा।

Ind Vs Eng T20 World Cup 2026 SF: फिल साल्ट

इंग्लैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज फिल साल्ट भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। मुंबई की पिच पर शुरुआत में अच्छी तेजी और फास्ट आउटफील्ड इस राइट हैंड के बैटर को फायदा पहुंचा सकता है। अगर यह खिलाड़ी अपनी फॉर्म के साथ खेलता है, तो इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर बना सकती है।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक

कप्तान हैरी ब्रुक इंडिया के लिए दूसरी सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने तेज पारी खेलते हुए 100 रन बनाए थे। ऐसे में दाएं हाथ का यह बैटर अकेले अपने दम पर पूरा मैच बदल सकता है। ऐसे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के कप्तान को जल्द से जल्द आउट करना होगा।

सैम करन

इसके अलावा, सैम करन विपक्षी टीम के तीसरे बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं। सैम करन एक शानदार ऑलराउंडर हैं। ऐसे में वह अच्छी और तेज बैटिंग के साथ बढ़िया मीडियम पेस बॉलिंग भी कर सकते हैं। इस धाकड़ ऑलराउंडर ने पहले भी कई मौके पर अपनी टीम के लिए जुझारू पारी खेली है। ऐसे में भारत को इस प्लेयर से सावधान रहने की जरूरत है।

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्वकप 2026 सेमीफाइनल की जंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड टी20 विश्वकप 2026 सेमीफाइनल मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस नॉकआउट मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। दोनों टीमों के बीच लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पहले 2022 में दोनों के बीच टी20 विश्वकप सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने बाजी मारी। फिर 2024 में दोनों ने सेमीफाइनल खेला, जिसमें भारत जीता। अब 2026 में कौन जीतता है, यह देखना होगा।

Exit mobile version